खबर
Top News

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे: कई के नामांतरण रुके

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 2:45 pm
शेयर करें:
स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे

फिरोज खान की पत्नी हिना और आनंद पंवार हैं फर्म में पार्टनर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

रंगवासा की जमीनों को लेकर चल रही जांच में अब एक नया कारोबारी नेटवर्क सामने आने का दावा किया जा रहा है। उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर फिरोज खान की पत्नी से जुड़ी फर्म स्पार्क वेव के नाम पर जमीनों के 52 रजिस्ट्री लेन-देन की जानकारी सामने आई है।

इनमें 26 रजिस्ट्रियों से जमीनें खरीदने और 26 के जरिए उन्हें बेचने की बात कही जा रही है। दावा है कि खरीदी गई कुछ जमीनें फिरोज खान के रिश्तेदार से जुड़ी एकता कंस्ट्रक्शन को बेची गईं। इन सौदों में कई जमीनों के विवादित होने और कुछ के नामांतरण लंबित रहने की बात भी सामने आई है।

रंगवासा की जमीनों की पहले ही बिक्री हो चुकी थी और नामांतरण न होने के कारण वहां फार्म हाउस तक विकसित हो गए थे। अब पुराने खरीदारों से जमीन के हिस्से वापस लेकर अलग-अलग रजिस्ट्रियों के जरिए दोबारा बड़ा भूखंड तैयार किया जा रहा है। इस जमीन की कुल शासकीय गाइडलाइन वैल्यू भी करोड़ों रुपए है।

26 खरीदी, 26 बिक्री फर्म के लेनदेन की पड़ताल जरूरी

स्पार्क वेव फर्म में रविकांत पंवार का बेटा युवराज पंवार, हेड कांस्टेबल फिरोज खान की पत्नी हीना खान और शाकिर खान पार्टनर है। कंपनी ने करीब 52 संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की है। इनमें से 26 रजिस्ट्रियों में विक्रेता पक्ष की ओर से रविकांत पंवार के आम मुख्तियार होने और खरीदार पक्ष में स्पार्क वेव है। इन रजिस्ट्रियों में स्टांप शुल्क में भी खेल हुए हैं।

स्पार्क वेव के कुछ सौदों के अलावा दूसरी जमीनों के नामांतरण भी लंबित होने की बात कही गई है। ऐसे में राजस्व रिकॉर्ड, पुरानी रजिस्ट्रियों, फार्म हाउस के कब्जों और बाद में हुई खरीद-बिक्री का मिलान जांच का महत्वपूर्णं हिस्सा हो सकता है।

बेटे साहिल की भूमिका भी एक रजिस्ट्री में आई सामने

भ्रष्ट हेड कांस्टेबल फिरोज खान के बेटे साहिल खान का नाम भी उज्जैन जिले के चंदेसरी गांव की एक जमीन की रजिस्ट्री में सामने आया है। साहिल इस रजिस्ट्री में गवाह है। साहिल के नाम से साहिल ट्रेडिंग कंपनी संचालित होने की बात भी कही गई है।

ये जमीन उज्जैन-भोपाल हाईवे पर है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ है, जो कि बाजार वेल्यू है। इसी जमीन के सौदे में देवास जनपद अध्यक्ष के पति भेरूलाल अटारिया का नाम सामने आया है। अटारिया ने राधेश्याम नाम के व्यक्ति को खड़ा कर जमीन दान में हासिल की।

इस जमीन की सरकारी गाइडलाइन कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित दानपत्र, रजिस्ट्री और गवाहों के बयान की जांच जरूरी है। वहीं, पलासिया की पॉश कॉलोनी में भी संपत्ति का सुराग लगा है।

भेरूलाल अटारिया और फिरोज खान के बीच अन्य जमीनों के लेनदेन की जानकारी मिलने की भी बात सामने आई है। इन सौदों की रजिस्ट्रियों और साझेदारी के दस्तावेजों की पड़ताल होने पर संपत्ति के नेटवर्क की और परतें खुल सकती हैं।

68 करोड़ से शुरू हुई जांच, अब बड़े जमीन नेटवर्क पर नजर

फिरोज खान की संपत्तियों की जांच में 52 संपत्तियों का खुलासा हो चुका है, जो कि करीब 68.01 करोड़ रुपए तक कीमत की है। हालांकि इनकी बाजार वेल्यू 200 करोड़ रुपए है। इन संपत्तियों में परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और संबंधित फर्मों के नाम भी शामिल हैं।

रंगवासा की 52 रजिस्ट्रियों, स्पार्क वेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लेनदेन, एकता कंस्ट्रक्शन को जमीनों की बिक्री, युवराज और रविकांत पंवार की भूमिका तथा उज्जैन के चंदेसरी में हुए सौदे की जानकारी लोकायुक्त विभाग की जांच के नए बिंदु बन सकते हैं।

संबंधित समाचार

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

4 minutes ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

9 minutes ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

9 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

16 minutes ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

24 minutes ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

32 minutes ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

35 minutes ago
मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
Top News

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

about 1 hour ago
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता
Top News

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

about 1 hour ago
पत्रकारिता की आड़ में  फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा
Top News

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

about 1 hour ago
तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा
Top News

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

about 1 hour ago
निजी टाउनशिप आबाद
Top News

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

about 2 hours ago
MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर
Top News

MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:32 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इस तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम

about 2 hours ago
करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात
Top News

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

about 3 hours ago
लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Top News

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

about 3 hours ago
सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री
Top News

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

about 3 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पर हमला
Top News

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता
Top News

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!