नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गांजा जब्त किया है।
गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का खुलासा हुआ।
360 हरे पौधे बरामद किए
पुलिस ने खेत से गांजे के 360 हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 433.70 किलोग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये है।
मामले में 45 वर्षीय मगरसिंह बिलवाल को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, धार शहर की संजय कॉलोनी में पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ पकड़ा है। उसके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया।
कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती
पुलिस के मुताबिक, जीराबाद चौकी और गंधवानी थाना क्षेत्र में खेतों में गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं।
28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोरदा में कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मगरसिंह पुत्र धनसिंह बिलवाल के कपास के खेत से गांजे के 360 हरे पौधे मिले।
इनका कुल वजन 433.70 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने पौधों को जब्त कर मगरसिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में जीराबाद चौकी प्रभारी एसआई मनीष कुमार चौधरी, नीरज कोचले, प्रधान आरक्षक सुखराम चौहान और गंगाराम सहित आरक्षक संतोष नागर, विक्रम वागले, वीरेंद्र कन्नौजे, शियाराम, दिलीप, किरण, कैलाश तथा सैनिक पर्वत शामिल थे।
संजय कॉलोनी में 20 हजार का गांजा जब्त
धार शहर की संजय कॉलोनी में भी पुलिस ने गांजे के खिलाफ कार्रवाई की। यहां रहने वाले ओमप्रकाश ओगलिया को पुलिस ने पकड़ा।
उसके कब्जे से सफेद पारदर्शी पॉलीथिन की थैली में गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है।
कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह डामर ने की, जबकि मामले की विवेचना निरीक्षक राजललन मिश्रा कर रहे हैं। पुलिस दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:32 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इस तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!