खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट और गंदगी के बीच भोजन तैयार करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
गुरुवार रात साउथ सिविल लाइन स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में जांच के दौरान चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई।
बाथरूम के पानी से बनाया जा रहा था खाना
आरोप है कि रेस्टोरेंट के किचन में बाथरूम के पानी से खाना बनाया जा रहा था और इसी पानी से सब्जियां भी धोई जा रही थीं।
किचन में बेहद गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों के बीच भोजन तैयार किया जा रहा था। प्रशासन ने रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर प्रतिष्ठान को सील कर दिया है।
सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि इसी किचन में तैयार खाने के पैकेट रेलवे में सप्लाई किए जाते थे।
ऐसे में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
शिकायत के बाद रात 9 बजे पहुंची प्रशासन की टीम
रेस्टोरेंट में गंदे पानी के इस्तेमाल की शिकायत मिलने के बाद राजस्व और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात करीब 9 बजे जांच अभियान चलाया।
टीम ने साउथ सिविल लाइन, ग्वारीघाट और रामपुर क्षेत्र स्थित तीन प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार, शिकायत के आधार पर टीम ने सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट के किचन की जांच की।
इस दौरान बाथरूम के पानी का इस्तेमाल सब्जियां धोने और खाना बनाने में किए जाने की बात सामने आई।
संचालक ने अधिकारियों को बताया कि इसी किचन में तैयार भोजन के पैकेट रेलवे में सप्लाई किए जाते हैं।
पनीर, दाल और चावल के सैंपल लिए
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से पनीर, दाल और चावल के नमूने लिए। किचन में अस्वच्छ परिस्थितियां और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर एफएसएसएआई का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया।
दो मिठाई दुकानों से भी लिए गए नमूने
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने ग्वारीघाट स्थित न्यू केशरवानी स्वीट्स से नारियल बर्फी और मगज के लड्डू के नमूने लिए।
वहीं, रामपुर स्थित मधु कलश स्वीट्स से आटे के लड्डू और पेड़े के सैंपल लिए गए।
भोपाल की प्रयोगशाला में होगी जांच
अभियान के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए गए सभी खाद्य नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट और स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:32 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इस तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन:76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू:सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला:चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!