मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

महाकाल सेवा फाउंडेशन और चंदन नगर थाना पुलिस की मुस्तैदी; 7 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद सिरपुर तालाब के पास बचाई प्रताड़िता की जान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली और एक अनमोल जिंदगी को बचाने की प्रेरणादायक घटना सामने आई है। आत्महत्या करने के इरादे से सिरपुर तालाब की तरफ जा रही एक बेसहारा महिला को पुलिस और सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयासों से सुरक्षित बचा लिया गया।
सुसाइड के इरादे से सुनसान इलाके में भटक रही थी महिला... सिरपुर तालाब के आसपास सुनसान क्षेत्र में एक महिला भटक रही थी। वह अपना जीवन समाप्त करने के उद्देश्य से तालाब की ओर बढ़ रही थी।
मामले की गंभीरता और महिला की जान पर मंडराते खतरे को भांपते हुए किसी ने इसकी सूचना चंदन नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने बिना एक पल गंवाए और तत्काल रेस्क्यू व सहायता के निर्देश जारी किए।
संस्था का सराहनीय प्रयास... महिला किसी बड़ी अनहोनी का शिकार न हो जाए, इसके लिए 'महाकाल सेवा फाउंडेशन' की टीम भी तुरंत मैदान में उतरी। संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु पांडे समर्पित साथियों-मनीष सेंधेलिया, रोहन तावड़ा और नीरज चौहान ने रातभर अथक प्रयास किया।
7 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद, प्रातः 5:00 बजे महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में महिला की आवश्यक मेडिकल जांचें कराई गईं और उनकी गंभीर मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उचित उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
संस्था अध्यक्ष प्रियांशु पांडे ने बताया इंदौर मानसिक चिकित्सालय बाणगंगा के अधीक्षक डॉक्टर पाल की मदद से महिला सुरक्षित स्थान पहुंची और सामाजिक संस्था के इस मानवीय व त्वरित कदम ने एक महिला की जिंदगी बचा ली है। आम लोग संस्था की सराहना कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!