खबर
Top News

भाजपा पार्षद के घर पर हमला: बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
भाजपा पार्षद के घर पर हमला

विधायक का पट्ठा जान से मारने दर्जनभर गुंडों की फौज लेकर पिस्टल सहित पहुंचा था

पति को नहीं मार सके तो पत्नी पर कर गए गमले से हमला

फायर आर्म्स जब्त करने के बाद भी पुलिस ने नहीं बनाया आरोपी, थाने से भगाया

पड़ोसी के फ्लैट में घुसकर बचानी पड़ी जान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटों के बाद उनके पट्ठों ने शहर में गदर मचा रखा है। जहां कुछ खास सूदखोर पट्ठों के दबाव में जहां अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और कैटरिंग कारोबारी अमर अग्रवाल को घर छोड़कर भागना पड़ गया था। वहीं कल रात भाजपा पार्षद के पति की हत्या होने से बच गई।

विधायक का ही खास पठ्ठा पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने के चलते पिस्टल थामे दर्जनभर गुंडों की फौज लेकर उन्हें मौत के घाट उतारने पहुंचा था। यदि पार्षद पति पड़ोसी के फ्लैट में नहीं छिपते तो उनकी हत्या हो जाती।

हमलावर जब उन्हें नहीं मार पाए तो उनकी पत्नी पर गमला फेंकते हुए चले गए। दुखद यह कि दबाव में संयोगितागंज पुलिस ने पिस्टल बरामद करने के बाद मुख्य आरोपी को थाने से भगा दिया। आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करना तो दूर केस दर्ज भी किया तो वो भी साधारण धाराओं में। हालांकि इसमें भी उसे आरोपी तक नहीं बनाया।

फरियादी सुमित पिता रमेशचंद्र तलरेजा निवासी उषागंज, छावनी स्थित गीताजंलि अपार्टमेंट प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी डोसी वार्ड-55 से भाजपा की ही पार्षद हैं। कल रात जाल सभागृह में एक संगोष्ठी थी, जिसमें शामिल होने सुमित तलरेजा भी पहुंचे थे।

सुमित के अनुसार वहां विधानसभा-3 का अनुसूचित जाति नगर महामंत्री विपिन चिंतामन और अनुसूचित जाति का सहसंपर्क प्रमुख सुमित खरे अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद थे। वे लोग उन्हें घूरकर देखने लगे। माजरा समझते ही सुमित वहां से जाने के लिए बाहर निकले तो सुमित खरे और विपिन चिंतामन ने उन्हें घेर लिया।

विपिन कमर में खोंसी हुई पिस्टल दिखाकर पुराने केस में राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए धमकाने लगा। जैसे-तैसे वह बचकर निकले तो सुमित खरे साथियों से चिल्लाकर कर बोला, इसे घेर दो बाहर जाकर। वे घर पहुंचे और अपार्टमेंट परिसर स्थित अपने ऑफिस के बाहर खड़े होकर पत्नी से बात करने लगे।

इस बीच दोस्त बंटी सिलावट का फोन आया कि उक्त लोग मुझसे राजीनामा करना चाहते हैं। बंटी के आने पर हम लोग उससे बातचीत करने लगे। तभी वहां सुमित खरे और विपिन चिंतामन अपने साथियों गाड़ी अड्डा निवासी प्रशांत करोसिया, मुराई मोहल्ला निवासी अंश सिरसिया, पालदा निवासी विशाल बौरासी, मुराई मोहल्ला निवासी प्रिंस सिरसिया, मुराई मोहल्ला निवासी ऋषि सिरसिया और आधा दर्जन से अधिक अन्य बदमाशों के साथ आ धमके।

मुझे देखते ही सभी मारने दौड़े। मैैं तुरंत अपार्टमेंट में सीढ़ियों के रास्ते जैसे-तैसे दूसरे माले पर पहुंचा और अपने पड़ोसी के फ्लैट में जाकर छिप गया। हाथ में पिस्टल लिए विपिन चिंतामन नीचे ही खड़ा रहा, लेकिन उसके सभी साथी मुझे मारने के लिए सीढ़ियों से ही चढ़कर दूसरे माले पर पहुंचे।

इस दौरान विपिन और उसके साथी गालियां देते रहे। उन्होंने मेरे घर के बाहर लगा पार्षद का बोर्ड चाकू से फाड़ दिया। बदमाशों ने मेरे दरवाजे पर लात मारी और गमले, गाड़ी व कुर्सियों में तोड़फोड़ कर दी।

चिल्लाते हुए कहा- तू बाहर निकल, तुझे व तेरी पत्नी को आज जान से खत्म कर देंगे। जब बदमाश मुझ पर हमला नहीं कर सके तो मेरी पत्नी पर गमला फेंक दिया। हंगामा और शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा होने लगे तो बदमाश गालियां देते हुए भाग गए।

विधायक ने कहा एसे तो तुम मर जाओगे
सुमित तलरेजा के मुताबिक घटना के बाद जब हम संयोगितागंज थाने पहुंचा तो आरोपी भी आ गए। पुलिस ने विपिन चिंतामन से पिस्टल बरामद कर उसे भगा दिया। हमारी शिकायत पर सामान्य धाराओं में प्रशांत करोसिया, अंश सिरसिया, सुमित खरे, विशाल बौरासी, प्रिंस सिरसिया और ऋषि सिरसिया के खिलाफ केस दर्ज किया।

जब हमने फुटेज दिखाते हुए बताया कि असल आरोपी विपिन चिंतामन है, जो पिस्टल लेकर आया था, उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया, तो दबाव में पुलिस ने केस में नाम लिख लिया और प्रिंट निकलने तक बाहर बैठने को कहा। लौटे तो केस से विपिन का नाम गायब था। चूंकि हमलावर आरोपी भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के खास पट्ठे हैं।

शंका है कि विधायक का फोन जाने के बाद ही पुलिस ने विपिन का नाम केस से हटाया। विपिन पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज नहीं करते हुए हमें आश्वासन दिया कि जांच में उसका नाम बढ़ा देंगे।

यदि पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो समाजजन से चर्चा के बाद मामले को सड़क तक ले जाया जाएगा। अपने पट्ठों पर केस दर्ज कराने से नाराज विधायक गोलू शुक्ला ने मुझे कहा कि ऐसे तो तुम मर जाओगे।

शराब दुकान हटवाने के बाद से रखने लगे थे रंजिश
सुमित तलरेजा ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि मैंने रहवासियों के साथ मिलकर साल 2024 में भाजपा कार्यालय के पीछे स्थित शराब दुकान का विरोध करते हुए कलेक्टर से शिकायत कर उसे वहां से हटवा दिया था।

इसके बाद से ही तत्कालीन शराब ठेकेदार के खास उक्त सभी आरोपी रंजिश रखने लगेे थे। दुकान हटवाने के कुछ महीनों बाद जब वे भाजपा कार्यालय के पीछे वाली गली से घर जा रहे थे, तब शराब के नशे में खड़े कृष्णा खरे, शुमम, करण खरे और उनके एक अन्य साथी ने मुझे घेर लिया। मारपीट कर मेरी सोने की चेन लूट ली, जिसका केस मैंने संयोगितागंज थाने में दर्ज कराया था।

आरोपियों को जेल जाना पड़ा। वहां से छूटने के बाद मुझ पर दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने कोर्ट में एससीएसटी एक्ट की एक प्रायवेट कंम्प्लेंट लगा दी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

इसके चलते आरोपी उक्त केस में राजीनामे के लिए लगातार दबाव बनाने लगे। मुझे अपनी समाज के नाम से एससीएसटी एक्ट केस में फंसाने की कोशिश की जाने लगी। आखिरकार कल रात हमला कर दिया। सौभाग्य से पड़ोसी के फ्लैट में समय रहते घुसकर मैंने जान बचाई, नहीं तो मेरी हत्या हो जाती।

संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात
Top News

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

23 minutes ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

42 minutes ago
लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Top News

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

about 1 hour ago
सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री
Top News

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता
Top News

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

about 1 hour ago
25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Top News

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 2 hours ago
एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
Top News

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

about 2 hours ago
केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन
Top News

केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन:76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू
Top News

देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू:सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

about 3 hours ago
आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत
Top News

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

about 3 hours ago
तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला
Top News

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला:चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

about 3 hours ago
पुलिस को देखकर भागा युवक
Top News

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

about 20 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक
Top News

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

about 20 hours ago
16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया
Top News

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

about 20 hours ago
पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला
Top News

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

about 20 hours ago
पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम
Top News

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

about 20 hours ago
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी
Top News

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!