खबर
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत: दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 4:00 pm
शेयर करें:
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत

बर्फबारी के बाद बिगड़ी तबीयत, 37 किमी दूर अस्पताल ले गए थे साथी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से चार दोस्तों के साथ उत्तराखंड की आदि कैलाश यात्रा पर गए 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार को दर्शन के लिए पहुंचे तिलक शर्मा की शुक्रवार सुबह क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी।

हालत गंभीर होने पर दोस्त उसे करीब 37 किलोमीटर दूर गुंजी स्थित आईटीबीपी के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही इंदौर में रहने वाले परिवार में मातम छा गया। परिजन शव लेने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी तिलक शर्मा गुरुवार को अपने तीन दोस्तों के साथ कार से आदि कैलाश यात्रा पर पहुंचा था। शुक्रवार सुबह क्षेत्र में मौसम बिगड़ने और बर्फबारी के बाद तिलक को सांस लेने में परेशानी होने लगी। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी के बीच उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

दोस्तों ने देर किए बिना उसे अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। वे उसे गुंजी स्थित आईटीबीपी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तिलक की मौत के बाद आईटीबीपी की ओर से धारचूला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय में रखवाया है।

धारचूला कोतवाल एके सिंह के अनुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। तिलक की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन इंदौर से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, इस घटना से साथ यात्रा पर गए उसके तीन दोस्त भी सदमे में हैं।

पहले भी हो चुकी हैं मौतें
आदि कैलाश यात्रा इस साल 1 मई से शुरू हुई थी। मानसून के कारण यात्रा रोकने के बाद 18 सितंबर से इसे दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। दो दिन से क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। इस साल यात्रा के दौरान इससे पहले मई में नागपुर के पीएम सुधीर और करीब एक महीने पहले तेलंगाना की मान्धा देवम्मा की भी मौत हो चुकी है।

14,600 फीट की ऊंचाई पर है पड़ाव...
आदि कैलाश यात्रा का प्रमुख पड़ाव ज्योलिंगकांग समुद्र तल से करीब 14,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम होने से मैदानी क्षेत्रों से पहुंचने वाले यात्रियों को सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, चक्कर और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल यात्रा रोककर चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

संबंधित समाचार

बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

3 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

11 minutes ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

15 minutes ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

22 minutes ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

30 minutes ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

30 minutes ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

36 minutes ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

about 1 hour ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

about 1 hour ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 1 hour ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 1 hour ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 2 hours ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

about 2 hours ago
मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
Top News

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

about 2 hours ago
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता
Top News

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

about 2 hours ago
पत्रकारिता की आड़ में  फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा
Top News

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

about 2 hours ago
तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा
Top News

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!