तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा: टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खेत में तुअर दाल की फसल लहलहा रही थी, लेकिन इसकी आड़ में गांजे की अवैध खेती का पूरा कारोबार फल-फूल रहा था। बाहर से देखने पर खेत सामान्य नजर आता था, लेकिन तुअर के पौधों के बीच गांजे का जंगल तैयार किया हुआ था।
मुखबिर से सूचना मिलते ही बड़गोंदा टीआई प्रकाश वास्कले ने मामले को गंभीरता से लिया और टीम गठित कर कार्रवाई के लिए पहुंच गए। पुलिस टीम ने बिना रास्ते की परवाह किए करीब एक किलोमीटर पैदल सफर तय किया और खेत तक पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने मौके से गांजे के 210 पौधे जब्त किए, जिनका वजन 67.400 किलो है, जबकि इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है।
बड़गोंदा टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया पुलिस मुख्यालय भोपाल की नारकोटिक्स शाखा द्वारा 27 अक्टूबर 2026 से चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नाहरखोह, तेलनबर्डी में एक व्यक्ति तुअर दाल की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे हैं।
सूचना मिलते ही टीम को सक्रिय किया। सूचना की तस्दीक के बाद मेरे साथ पुलिसकर्मी करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर खेत तक पहुंचे। वहां तुअर के पौधों के बीच गांजे के छोटे-बड़े पौधे उगाते हुए आरोपी इसके पानी और अन्य चीजें डालता मिला।
टीआई वास्कले ने बताया आरोपी मदन पिता बालूसिंह गिरवार (41), निवासी ग्राम नाहरखोह, तेलनबर्डी को मौके से रंगेहाथ खेती करते गिरफ्तार किया है। जिस जमीन पर गांजे की खेती की जा रही थी, वह वन विभाग की बताई जा रही है। आरोपी ने विभाग से जमीन का पट्टा ले रखा है। इस संबंध में वन विभाग को पत्र लिखकर जमीन और पट्टे से जुड़ी जानकारी जुटाएगी।
इधर पुलिस की एक टीम आरोपी से पूछताछ में कर सही है कि आरोपी कब से गांजे की खेती कर रहा था, तैयार गांजा किन लोगों को बेचता था और इस कारोबार में उसके साथ कितने तस्कर जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आज आरोपी को कोर्ट पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:32 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इस तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!