खबर
Top News

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता: मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 12:58 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान शुक्रवार को उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडे भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर रैली में पहुंच गए। उनके हाथों में पोस्टर देखकर मंच पर मौजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नाराज नजर आए।

मंत्री हुए नाराज
सामने आए वीडियो में मंत्री पुलिसकर्मियों से प्रह्लाद पांडे को पकड़ने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वे यह भी कहते है कि इतने जूते खाने के बाद, यहां आ गया, जबरदस्ती, हटाओ इसको। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे प्रह्लाद पांडे
भाजपा की पदयात्रा में जहां बड़ी संख्या में लोग पार्टी के अभियान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे, वहीं प्रह्लाद पांडे भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे।

उनके इस कदम ने रैली के दौरान सबका ध्यान खींचा। वीडियो में पोस्टर को लेकर मंच से कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी भी दिखाई दे रही है।

मंच से विजयवर्गीय ने पुलिस को दिए निर्देश
सामने आए वीडियो के मुताबिक, प्रह्लाद पांडे के पोस्टर लेकर पहुंचने पर कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों से उन्हें पकड़ने के लिए कहा। इस घटनाक्रम के बाद पदयात्रा में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई।

सुभाष नगर से पाटनीपुरा तक निकली पदयात्रा
दरअसल, भाजपा की ओर से शुक्रवार को इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। यात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंची। इसमें डॉक्टर, वकील, व्यापारी, साधु-संतों सहित विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

आयोजकों ने एक लाख लोगों की भागीदारी का दावा किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम भी तय था।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पदयात्रा को राष्ट्रभक्तों की रैली बताया था। लेकिन आयोजन के दौरान प्रह्लाद पांडे के भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर और उस पर विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया ने इस कार्यक्रम से जुड़ी एक अलग चर्चा को जन्म दे दिया।

संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात
Top News

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

25 minutes ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

44 minutes ago
लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Top News

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

about 1 hour ago
सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री
Top News

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पर हमला
Top News

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

about 1 hour ago
25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Top News

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 2 hours ago
एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
Top News

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

about 2 hours ago
केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन
Top News

केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन:76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू
Top News

देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू:सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

about 3 hours ago
आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत
Top News

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

about 3 hours ago
तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला
Top News

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला:चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

about 3 hours ago
पुलिस को देखकर भागा युवक
Top News

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

about 20 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक
Top News

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

about 20 hours ago
16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया
Top News

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

about 20 hours ago
पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला
Top News

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

about 20 hours ago
पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम
Top News

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

about 20 hours ago
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी
Top News

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!