खबर
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली 22 वर्षीय शिवानी और उसके 26 वर्षीय पति सूरज अहिरवार ने आत्महत्या कर ली।

एक ही रात में पति-पत्नी की मौत
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पहले शिवानी का शव घर के बेडरूम में फंदे से लटका मिला।

इसके कुछ घंटे बाद सूरज का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर मिला। एक ही रात में पति-पत्नी की मौत से परिवार में मातम छा गया।

2021 में किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार, दोनों ने वर्ष 2021 में प्रेम विवाह किया था और बरखेड़ा बोंदर स्थित मकान में रहते थे।

प्रारंभिक पूछताछ में पति-पत्नी के बीच नाराजगी और भावनात्मक तनाव की बात सामने आई है।

हालांकि, दोनों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

साथ में खोला था करवा चौथ का व्रत
परिजनों के मुताबिक, शिवानी ने करवा चौथ पर पति सूरज की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। रात में दोनों ने साथ में व्रत खोला और भोजन भी किया।

इसके बाद रात करीब 11:30 बजे सूरज पत्नी को कुछ बताए बिना घर से बाहर चला गया। बताया जा रहा है कि सूरज के इस तरह चले जाने से शिवानी नाराज थी।

वह चाहती थी कि करवा चौथ के दिन पति उसके साथ समय बिताए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव की चर्चा सामने आई है।

रात ढाई बजे घर लौटा सूरज, बेडरूम का दरवाजा मिला बंद
रात करीब 2:30 बजे सूरज घर लौटा तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने एक छेद से अंदर झांककर देखा। वहां शिवानी का शव फंदे से लटका हुआ था।

इसके बाद सूरज ने घर में मौजूद अपनी दादी को पत्नी की मौत की जानकारी दी। परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया और शिवानी को नीचे उतारा गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

पत्नी की मौत के बाद घर से निकला सूरज
शिवानी का शव मिलने के बाद सूरज भी बिना किसी को बताए घर से निकल गया। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर एक पेड़ पर सूरज का शव फंदे से लटका मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत के बाद सूरज बेहद दुखी था। बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय उसने कहा था, ‘शिवानी नहीं तो मैं भी नहीं।’

संतान नहीं होने की बात भी आई सामने
पुलिस के अनुसार, सूरज गांव में खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता था। शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं थी।

परिजनों के मुताबिक, इस बात को लेकर भी शिवानी परेशान रहती थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसे दोनों की मौत का निश्चित कारण नहीं माना है।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया
खजूरी थाना पुलिस ने दोनों मौतों के मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

खजूरी थाने के एसआई बनवारी लाल के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में पति-पत्नी के बीच नाराजगी की बात सामने आई है।

फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

less than a minute ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

8 minutes ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

15 minutes ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

15 minutes ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

22 minutes ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

33 minutes ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

35 minutes ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 1 hour ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 1 hour ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

about 1 hour ago
मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
Top News

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

about 2 hours ago
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता
Top News

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

about 2 hours ago
पत्रकारिता की आड़ में  फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा
Top News

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

about 2 hours ago
तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा
Top News

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

about 2 hours ago
स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे
Top News

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

about 2 hours ago
निजी टाउनशिप आबाद
Top News

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!