सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री: उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पहुंचने में देरी को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी खुलकर सामने आई।
मंच से अधिकारियों पर नाराजगी जताते रहे मंत्री
सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहे तक आयोजित रैली में मुख्यमंत्री के इंतजार के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बार-बार मंच से अधिकारियों पर नाराजगी जताते रहे।
दो मिनट भी इंतजार नहीं करूंगा
स्थिति यह बनी कि जब अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दो मिनट में पहुंचने की बात कही तो मंत्री ने कह दिया कि अब दो मिनट भी इंतजार नहीं करूंगा। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही पदयात्रा शुरू कर दी।
11 बजे तय था रैली का समय
रैली का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद भी मुख्यमंत्री के नहीं पहुंचने पर कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से अपनी नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि मुख्यमंत्री समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो रैली को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
मंत्री ने मंच से टिप्पणी करते हुए कहा कि लगता है मुख्यमंत्री तब पहुंचेंगे, जब जनता यहां से जा चुकी होगी। इस दौरान उन्होंने कई बार माइक पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। बताया गया कि वह पांच से अधिक बार मुख्यमंत्री की देरी का मुद्दा उठा चुके थे।
लोगों से बोले- पोहा-जलेबी खाकर वापस आ जाना
मुख्यमंत्री के इंतजार के बीच रैली में शामिल होने आए लोग धीरे-धीरे वहां से जाने लगे। भीड़ कम होती देख मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से लोगों को रोकने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि जो लोग जा रहे हैं, वे जा सकते हैं और पोहा-जलेबी खाकर वापस रैली में शामिल होने आ जाएं। मुख्यमंत्री के आने में लगातार हो रही देरी के बीच दोपहर करीब 12:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग लौट चुके थे। आयोजकों के लिए भीड़ को बनाए रखना चुनौती बन गया था।
नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल
भाजपा की इस रैली में मुख्यमंत्री की देरी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मंच से लगातार नाराजगी चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने आयोजन की व्यवस्थाओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े किए।
संबंधित समाचार

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:32 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इस तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन:76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू:सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला:चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!