भीषण सड़क हादसा: बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस; ड्राइवर-कंडक्टर सहित 7 की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंबा।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ में एक निजी बस अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
बैरागढ़ से चंबा जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई बस शर्मा ट्रैवलर्स की थी। बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि बस करीब तीन किलोमीटर ही आगे पहुंची थी कि देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क से नीचे जा गिरी।
बस में 15-20 यात्री होने की जानकारी
हादसे के वक्त बस में करीब 15 से 20 लोग सवार होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं करीब सात लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका
हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य लोग भी बस के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव दल मौके पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तीसा थाना के अतिरिक्त एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!