भीषण सड़क हादसा: टैंकर ने चौकीदार को कुचला; मौके पर मौत, पीछे से मारी टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय चौकीदार की मौत हो गई। निजी टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने टैंकर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
घर से सामान लेने निकला था
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शंकर राठौर (35) के रूप में हुई है, जो बी सिलिकॉन सिटी क्षेत्र में रहता था। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह साइकिल से किराने का सामान लेने निकला था।
इसी दौरान शिव सिटी के गेट के पास पीछे से आ रहे एक निजी टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार का था इकलौता सहारा
परिजनों के अनुसार, शंकर चौकीदारी के साथ-साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार को अमावस्या के कारण उसकी छुट्टी थी। घर से निकलते समय पत्नी ललिता ने उसे किराने का सामान खरीदने के लिए 500 रुपए दिए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की खबर परिवार तक पहुंच गई।
तीन साल पहले आए थे इंदौर
शंकर का परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले का निवासी है। बेहतर रोजगार की तलाश में करीब तीन वर्ष पहले परिवार इंदौर आकर बस गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
टैंकर जब्त, जांच जारी
सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा वाहन चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!