भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नैनीताल।
गुरुवार दोपहर भवालीगांव बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर भवाली के ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले हुआ।
गहरी खाई में जा गिरी कार
यूपी नंबर की महिंद्रा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।
काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला
स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में आए थे।
हादसे में जान गंवाने वालों के नाम
भूपेंद्र सिंह चुफाल (48) निवासी खटीमा
सीमा कैड़ा चुफाल (45) पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
वासु चुफाल (19)
रवी चुफाल (12)
चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) निवासी लखनऊ
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार या पहाड़ी मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोने की जताई जा रही है। इस दुखद घटना पर पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने लिखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में वाहन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही प्रशासन और एसडीआरएफ को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी रखने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!