भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर; 10 लोगों की दर्दनाक मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखीमपुर-खीरी।
शहर में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई।
क्षतिग्रस्त हालत में मिले कई शव
हादसा इतना भयावह था कि मैजिक वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
लोग सीटों के बीच फंस गए
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पिचक गया और उसमें बैठे लोग सीटों के बीच फंस गए। कुछ यात्री सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह वाहन का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
9 लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
चालक घटना के बाद मौके से फरार
ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मृतकों में शिक्षक, इंजीनियर और कारोबारी भी शामिल हैं।
दो सगे भाइयों की एक साथ मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में सरकारी स्कूल की शिक्षिका, मुंबई में कार्यरत एक इंजीनियर और कई व्यापारी शामिल बताए जा रहे हैं। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन

देखिए वीडियो:शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि के लिए आमरण अनशन; 42 घंटे से पानी तक नहीं पीया, सरकारी स्कूलों को बंद करने के विरोध में छात्र-शिक्षक-अभिभावकों का कन्वेंशन

एक ही पेड़ पर मिले दो जिगरी दोस्तों के शव:रात में घर से निकले थे; एक दिन पहले हुआ था विवाद

एमपी सबसे तेज प्रगति करने वाला राज्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:इकॉनामिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में किया दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!