खबर
Top News

बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत: इतने यात्री घायल; टली बड़ी जनहानि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जुलाई 2026, 11:45 am
शेयर करें:
बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील अंतर्गत खिमलासा थाना क्षेत्र के पीरघाट पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से ललितपुर जा रही यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इतने भीषण हादसे के बावजूद किसी यात्री की जान नहीं गई।

सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा
हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।

उज्जैन निवासी महिला भी घायल
घायलों में हरिराम प्रजापति (50) निवासी ललितपुर, गुड्डुबाई पत्नी माणिकचंद कुर्मी निवासी ललितपुर तथा उमा पत्नी अशोक तिवारी निवासी उज्जैन सहित कई यात्री शामिल हैं। तीन घायलों को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों ने आसपास के विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया।

एफआरवी और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। भानगढ़ एफआरवी के पायलट राजधर और खलक यादव, जबकि खिमलासा एफआरवी के पायलट अमित तथा होमगार्ड देवेंद्र राजपूत ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पीरघाट मार्ग पर जाम की स्थिति बनी
राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर यातायात भी नियंत्रित किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए पीरघाट मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे खिमलासा पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य कर दिया।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही
खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि कुछ घायल निजी अस्पतालों में इलाज के लिए चले गए हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 3 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 3 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 3 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 3 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 4 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 4 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 4 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 4 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 4 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 4 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 4 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 4 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 4 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 5 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 5 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 5 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 5 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 5 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!