सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी: पत्रकार पर हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, हुई शिकायत
मारपीट कर परिवार की महिलाओं से की अभद्रता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवायएच हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले गार्डों पर फिर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार एक पत्रकार और उसके परिवार से कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है।
पीड़ित का आरोप है कि 25 सितंबर की शाम अस्पताल में 7-8 सुरक्षा गार्डों ने उससे मारपीट की। पत्नी व साली ने बीच-बचाव करना चाहा तो उनसे गालीगलौज की गई।
घटना दो दिन बाद भी संयोगितागंज थाना पुलिस की कार्रवाई सुस्त है। पीड़ित ने डीसीपी जोन-3 अभिषेक रंजन से शिकायत की, जिन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पीड़ित नासिफ खान 25 सितंबर को दोपहर करीब 3.30 बजे ससुर अब्दुल जब्बार को भर्ती कराने एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। प्रवेश पर रोक होने के कारण परिवार बाहर इंतजार कर रहा था।
शाम करीब 6 बजे वह पत्नी और दो सालियों के साथ पहली मंजिल पर गए। इसी दौरान अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टर का राउंड होने हवाला देते हुए उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, जिस पर वह पत्नी के साथ नीचे आ गए, लेकिन एक साली ऊपर ही रह गई।
उसे बुलाने के लिए नासिफ ऊपर पहुंचे तो वहां मौजूद दो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें धक्का देकर धमकाते हुए कहा कि ज्यादा ज्ञान मत दो, हाथ-पैर तोड़कर यहीं भर्ती कर देंगे।
नासिफ ने परिचय देते हुए बताया कि वह पत्रकार है, बात अदब से करो, इसके बाद भी गार्डों की गुंडागर्दी कम नहीं हुई और उन्होंने अन्य साथी गार्डों को बुला लिया, जिसके बाद आधा दर्जन गार्डों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी और सालियों से गालीगलौज की।
पीड़ित के अनुसार हमले में उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि पीठ और अन्य हिस्सों पर भी चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश से मदद मांगी, लेकिन वह भी अभद्रता करने लगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!