हनीमून मर्डर केस: मुख्य आरोपी की जमानत बरकरार; हाई कोर्ट ने सरकार की याचिका की खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में चर्चित हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी।
जमानत बरकरार रहेगी
हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रहेगी और वह फिलहाल जेल से बाहर रहेंगी। सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी।
देशभर में सुर्खियों में रहा था मामला
यह मामला पिछले वर्ष सामने आने के बाद देशभर में सुर्खियों में रहा और इसकी जांच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। मेघालय सरकार और पुलिस ने निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। पुलिस का कहना था कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और आरोपी को जमानत पर रहने से जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी और निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को बरकरार रखा।
डीजीपी ने दी थी चुनौती देने की जानकारी
कुछ समय पहले मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इदाशिशा नोंगरांग ने कहा था कि पुलिस शिलांग की निचली अदालत द्वारा सोनम को दी गई जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पुलिस का दावा है कि उसके पास हत्या से जुड़े मजबूत और ठोस साक्ष्य हैं तथा जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है।
शिलांग कोर्ट ने पहले दी थी जमानत
मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग की निचली अदालत ने 28 अप्रैल को जमानत दी थी। अब हाई कोर्ट ने भी उस आदेश को सही मानते हुए जमानत बरकरार रखी है।
यह है पूरा मामला
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 21 मई 2025 को हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग पहुंचे थे। 26 मई को दोनों सोहरा (चेरापूंजी) घूमने निकले, जिसके बाद वे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए।
पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय बचाव दलों ने कई दिनों तक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। लगभग एक सप्ताह बाद, 2 जून 2026 को राजा रघुवंशी का शव सोहरा स्थित प्रसिद्ध वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से बरामद किया गया।
पांच आरोपियों पर हत्या का आरोप
इस मामले में पुलिस ने सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा तथा विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी समेत कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि सभी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!