खबर
Top News

डीजे की तेज आवाज से भड़कीं मधुमक्खियां: तिरंगा यात्रा पर हमला; एक दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल, कई खेतों में भागे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 2:38 pm
शेयर करें:
डीजे की तेज आवाज से भड़कीं मधुमक्खियां

खुलासा फर्स्ट, देवास।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को निकाली जा रही भाजपा ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

डीजे की तेज आवाज से पेड़ों पर लगे छत्ते के पास मधुमक्खियां भड़क गईं और देखते ही देखते यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी है। कई घायलों को जिला अस्पताल और विजयागंज मंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बचने के लिए खेतों में भागे लोग
मधुमक्खियों के अचानक हमले के बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सड़क पर जगह कम होने के कारण कई लोग आसपास के सोयाबीन के खेतों में घुस गए। भागते समय कुछ लोग कीचड़ में गिरते-पड़ते भी नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर तक मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। लोग कपड़ों और हाथों से चेहरे को ढककर मधुमक्खियों से बचने का प्रयास करते रहे।

रालामंडल से निष्कलंकेश्वर मंदिर जाते समय हुआ हमला
वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह पटलावदा ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत विजयागंज मंडी से हुई थी। यात्रा को कई गांवों से होते हुए रालामंडल पहुंचना था और इसके बाद निष्कलंकेश्वर मंदिर पहुंचकर समापन होना था।

उनके मुताबिक, रालामंडल से निष्कलंकेश्वर मंदिर की ओर जाते समय रास्ते में पेड़ों के पास डीजे की तेज आवाज से मधुमक्खियां भड़क गईं। इसके बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल
मधुमक्खियों के हमले में विजेंद्र सिंह पटलावदा, रिंकू सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

कुछ घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जबकि कई लोगों का उपचार विजयागंज मंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। कुछ घायलों को उज्जैन भी ले जाया गया।

घायलों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी, हितेंद्र सिंह बना सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

अचानक हुए इस हमले के कारण कुछ समय के लिए तिरंगा यात्रा भी प्रभावित हुई। बाद में स्थिति सामान्य होने पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोती को दुलारकर जताया स्नेह; बहू ने छुए पैर

about 12 hours ago
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट
Top News

इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

about 12 hours ago
कांग्रेस पार्षद के पट्‌ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण
Top News

कांग्रेस पार्षद के पट्‌ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

about 12 hours ago
मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी
Top News

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

about 12 hours ago
दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी
Top News

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

about 12 hours ago
छठ पूजा में अब एक दिन शेष
Top News

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

about 12 hours ago
रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं
Top News

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

about 12 hours ago
शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा
Top News

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

about 12 hours ago
बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब  मना रही खुशियां
Top News

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

about 12 hours ago
सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़
Top News

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा
Top News

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

about 13 hours ago
लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी
Top News

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

about 13 hours ago
स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

about 13 hours ago
डूबते सूरज को प्रणाम
Top News

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

about 13 hours ago
संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री
Top News

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

about 13 hours ago
आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
Top News

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

about 13 hours ago
साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते
Top News

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला
Top News

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

about 13 hours ago
फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक
Top News

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

about 13 hours ago
ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!