हनी ट्रैप-2 :17 दिन बाद भी वीडियो और डिजिटल सबूतों पर सस्पेंस: ब्लैकमेलिंग एंगल पर केंद्रित जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप-2 मामले का खुलासा हुए 17 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जांच एजेंसियां अब तक मुख्य रूप से ब्लैकमेलिंग और उगाही के एंगल पर ही फोकस करती नजर आ रही हैं। मामले में जब्त किए गए मोबाइल फोन, एसडी कार्ड, पेन ड्राइव और कथित वीडियो सामग्री को लेकर पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस की कार्रवाई और जांच की दिशा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों से बरामद डिजिटल उपकरणों में क्या सामग्री मिली है और क्या उसमें किसी रसूखदार व्यक्ति के फोटो या वीडियो मौजूद हैं, इस पर जांच एजेंसियां पूरी तरह मौन हैं।
आरोपियों के पास से मिले कई डिजिटल डिवाइस
मुख्य आरोपी श्वेता जैन के पास से पांच मोबाइल फोन, रेशू चौधरी के पास से चार मोबाइल फोन, 32 जीबी का एसडी कार्ड, दो पेन ड्राइव और कथित स्पाई कैमरे बरामद किए गए हैं। हालांकि इन उपकरणों की जांच के नतीजों पर पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।
डीसीपी बोले- कुछ आरोपियों का वीडियो बनाने का इतिहास
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने स्वीकार किया है कि कुछ आरोपियों का वीडियो बनाने का पुराना इतिहास रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है और जब्त मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
अलका दीक्षित और जयदीप फिर रिमांड पर
पुलिस ने फिर कथित शराब कारोबारी अलका दीक्षित और उसके बेटे जयदीप दीक्षित को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को गुरुवार को पुनः जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि के लिए अतिरिक्त पूछताछ की गई थी।
FIR और कार्रवाई के बीच 17 दिन का अंतर
पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फरियादी हितेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल की रात सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में उसे रोककर मारपीट की गई, एक करोड़ रुपए की मांग की गई और रकम नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि शिकायत में वर्णित घटना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बीच लगभग 17 दिन का अंतर रहा। इसके बाद 17 मई की रात करीब 40 अधिकारियों की टीम ने एक साथ सात ठिकानों पर छापेमारी कर अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, श्वेता जैन, रेशू चौधरी, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा सहित अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद 18 मई को क्राइम ब्रांच ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त की गई।
कई सवालों के जवाब अब भी बाकी
मामले में अब तक सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि जब्त किए गए मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल उपकरणों में आखिर क्या मिला है। क्या जांच केवल उगाही और ब्लैकमेलिंग तक सीमित रहेगी या फिर कथित वीडियो नेटवर्क, उससे जुड़े लोगों और संभावित प्रभावशाली चेहरों तक भी पहुंचेगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस जांच जारी होने का हवाला देकर किसी भी संवेदनशील जानकारी का खुलासा करने से बच रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!