एमडी ड्रग्स तस्करी में हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार: 10.10 ग्राम एमडी के मामले में था फरार; 12 पुराने केस भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में करीब 10 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान राकेश पिता मनोहरलाल तंवर (49) निवासी समाजवादी इंदिरा नगर के रूप में हुई है। प्रॉपर्टी ब्रोकर है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10.10 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई थी। पूछताछ में भूमिका सामने आने के बाद से राकेश फरार था।
क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक टीम ने चिराग पिता यशवीर सिंह (25) निवासी शांतिनाथपुरी (द्वारकापुरी) को गिरफ्तार किया था। उससे करीब 1.10 लाख रुपए की 10.10 ग्राम एमडी ड्रग्स और करीब 50 हजार रुपए की एक्टिवा बरामद की थी।
विवेचना के दौरान पुलिस को राकेश की भी संलिप्तता के साक्ष्य मिले थे। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है आरोपी किस तरह मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा था और नेटवर्क में क्या भूमिका थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राकेश के खिलाफ वर्ष 2004 से अब तक 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
इनमें मारपीट, धमकी, अवैध वसूली, हथियार रखने सहित गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। एरोड्रम थाने में वर्ष 2008 में उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में भी केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2024 में बाणगंगा थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण भी दर्ज है।
इस साल 117 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 8 अगस्त तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 प्रकरणों में 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान 2.38778 किलो एमडी ड्रग्स, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित अन्य सामान जब्त किया गया। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.96 करोड़ रुपए है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!