बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के समर्थन में हाईवे जाम: विरोध करने वालों को लाठी-जूतों से स्वागत की चेतावनी; भगवान श्रीकृष्ण पर कथित बयान को लेकर यादव महासभा और समर्थक आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर छतरपुर में विवाद बढ़ गया है। शुक्रवार को उनके समर्थकों ने बृजपुरा के पास नेशनल हाईवे-39 पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई गाड़ियां फंस गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विवाद की वजह यादव महासभा के अध्यक्ष दामोदर यादव की ओर से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान है। महासभा ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर शास्त्री की कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। संगठन ने बागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदर्शन और तालाबंदी करने की चेतावनी भी दी है।
इसके जवाब में बागेश्वर धाम के आसपास के गांवों के निवासी और धाम के समर्थक एकजुट हो गए। उनका कहना है कि धाम में विरोध प्रदर्शन करने आने वालों का विरोध किया जाएगा। कुछ समर्थकों के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वे लाठियां और जूते दिखाते हुए चेतावनी दे रहे हैं।
समर्थकों ने दी लाठी-जूतों से स्वागत की चेतावनी
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नीतू किन्नर और कुछ ग्रामीणों को विरोध करने आने वालों को चेतावनी देते देखा जा सकता है। नीतू किन्नर ने कहा कि अच्छे तरीके से आने वालों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा, लेकिन विरोध के लिए आने वालों को जवाब दिया जाएगा। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लाठी और जूतों से स्वागत करने की चेतावनी भी दी।
दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका
यादव महासभा के प्रस्तावित प्रदर्शन और धाम समर्थकों की चेतावनियों के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने छतरपुर और बागेश्वर धाम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई है। फिलहाल प्रशासन की चुनौती दोनों पक्षों को आमने-सामने आने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!