वीडियो देखिये, देर रात इस शहर की सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा: खुद को फौजी बताने वाले युवकों का उत्पात; बाउंसर और पति से मारपीट, कई वाहनों को टक्कर मार कार डिवाइडर में घुसी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खुद को सैन्यकर्मी बताने वाले कार सवार पांच युवकों ने एक महिला बाउंसर और उसके पति के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना के दौरान जब आसपास मौजूद लोगों ने दंपती को बचाने की कोशिश की तो युवकों की उनसे भी झड़प हो गई।
आरोप है कि आरोपी युवकों ने मौके से भागने के दौरान भीड़ पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, कई वाहनों को टक्कर मारी और अंततः उनकी कार डिवाइडर में घुस गई। घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए।
मेले से लौट रहे थे दंपती, रास्ते में हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार महिला बाउंसर रिमझिम बारोसा ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात अपने पति शिखर के साथ महालक्ष्मी नगर मेले से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र के पास एक कार में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को कट मार दिया। इस पर आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
रिमझिम का आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद युवकों ने सत्यसाईं चौराहे के पास उनकी गाड़ी रुकवाई और उनसे तथा उनके पति से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवकों ने स्वयं को फौजी बताया और धमकाने का प्रयास किया।
लोगों ने किया बचाव, फिर बढ़ा विवाद
सड़क पर मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोग दंपती की मदद के लिए पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते कार सवार युवक और वहां मौजूद लोगों के बीच भी झड़प होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख आरोपी युवक कार लेकर वहां से भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने तेजी से वाहन दौड़ाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
भीड़ पर कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि भागते समय युवकों ने भीड़ की ओर कार मोड़ दी और लोगों को टक्कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को भी टक्कर लगी, जिससे उनके शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। तेज रफ्तार और अफरा-तफरी के बीच कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क के डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के बाद भी आरोपी मौके पर नहीं रुके और वहां से फरार हो गए।
क्रेन से हटाई गई दुर्घटनाग्रस्त कार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डिवाइडर में फंसी कार को बाद में क्रेन की सहायता से हटाया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
सैन्यकर्मी होने के दावे की हो रही जांच
विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा खुद को सैन्यकर्मी बताए जाने की बात सामने आई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह सत्यापित कर रही है कि कार में सवार युवक वास्तव में सेना से जुड़े हैं या नहीं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी और वाहन के आधार पर तलाश
पुलिस का कहना है कि जब्त कार और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। यदि मारपीट, जानलेवा हरकत और वाहन से नुकसान पहुंचाने के आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!