MP में बनेगी उच्च गुणवत्ता वाली शराब: सरकार लाई नया नियम; डिस्टिलरी में बनेंगे हाई-सिक्योरिटी रूम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने शराब उद्योग को नई दिशा देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली शराब और माल्ट स्प्रिट का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने 'मप्र स्प्रिट परिपक्वन नियम, 2026' को अधिसूचित कर दिया है।
वर्तमान में 11 डिस्टिलरी और 34 बॉटलिंग प्लांट संचालित
नए नियम 9 जून से लागू हो गए हैं और प्रदेश की सभी लाइसेंसी डिस्टिलरी एवं बॉटलिंग प्लांट पर लागू होंगे। प्रदेश में वर्तमान में 11 डिस्टिलरी और 34 बॉटलिंग प्लांट संचालित हैं, जिन्हें अब नई तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करना होगा।
डिस्टिलरी में बनेंगे हाई-सिक्योरिटी रूम
नियमों के तहत शराब कंपनियों को अपनी इकाइयों में विशेष सुरक्षित ‘मैच्योरेशन रूम’ तैयार करना होगा। इन कमरों में केवल एक मुख्य प्रवेश द्वार होगा, जिस पर डबल लॉक व्यवस्था रहेगी। पूरे परिसर की 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी होगी और फुटेज कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
अब आम, साल और सागौन की लकड़ी के पीपों में होगी परिपक्वता
नई व्यवस्था के तहत शराब और माल्ट स्प्रिट को केवल मंजूरशुदा लकड़ी के पीपों में रखा जा सकेगा। पहले जहां मुख्य रूप से चीड़ या अन्य लकड़ी के बैरल उपयोग में आते थे, वहीं अब आम, साल और सागौन की लकड़ी से बने पीपों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इससे शराब में प्राकृतिक स्वाद, सुगंध और रंग विकसित होगा, जिससे उसकी गुणवत्ता बेहतर मानी जाएगी। किसी भी स्प्रिट को ‘मैच्योर’ तभी माना जाएगा, जब उसे कम से कम एक वर्ष तक लकड़ी के पीपे में रखा गया हो।
एंजल्स शेयर को मिली टैक्स राहत
सरकार ने पहली बार शराब निर्माण में होने वाले प्राकृतिक वाष्पीकरण को मान्यता दी है। लकड़ी के पीपों में लंबे समय तक रखे जाने के दौरान कुछ मात्रा में अल्कोहल भाप बनकर उड़ जाती है, जिसे उद्योग में ‘एंजल्स शेयर’ कहा जाता है। इस प्राकृतिक नुकसान पर सरकार ने 0.5 प्रतिशत प्रतिमाह तक टैक्स छूट देने का प्रावधान किया है।
फ्लेवर और रंग मिलाने पर रोक
नियमों के अनुसार परिपक्वन प्रक्रिया के दौरान शराब में अतिरिक्त पानी, रंग या कृत्रिम फ्लेवर मिलाने की अनुमति नहीं होगी। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए केवल निर्धारित मानकों के तहत ही उत्पादन किया जा सकेगा।
नियम तोड़े तो 5 लाख तक जुर्माना
हर पीपे पर स्प्रिट का नाम, भरने की तारीख और परिपक्व होने की संभावित तारीख अंकित करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली डिस्टिलरी और बॉटलिंग इकाइयों पर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!