बोरियों में ही उग आया गेहूं: गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
थांदला तहसील की ग्राम पंचायत कोटडा में सरकारी राशन व्यवस्था की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां शासकीय उचित मूल्य दुकान में रखा करीब 3 क्विंटल गेहूं नमी के कारण बोरियों में ही अंकुरित होकर खराब हो गया। कई बोरियां क्षतिग्रस्त होने से गेहूं जमीन पर भी बिखरा पड़ा है। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है और उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बोरियों में नमी से अंकुरित हुआ गेहूं
ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान में खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। लंबे समय तक बोरियों की उचित देखरेख और सफाई नहीं होने के कारण उनमें नमी पहुंच गई, जिससे गेहूं अंकुरित होकर खराब हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अनाज गरीब परिवारों तक पहुंचने के बजाय गोदाम में ही बर्बाद हो रहा है। यदि समय रहते खराब गेहूं को हटाकर भंडारण व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आगे भी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न खराब हो सकता है।
राशन व्यवस्था को लेकर पहले से नाराजगी
ग्रामीणों के मुताबिक, राशन की समय पर उपलब्धता और खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर पहले से ही शिकायतें रही हैं। अब करीब तीन क्विंटल गेहूं खराब होने की घटना ने लोगों की नाराजगी और बढ़ा दी है।
ग्रामीणों ने खाद्यान्न के रखरखाव में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और खराब हुए गेहूं की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि गरीबों के हक का अनाज इस तरह बर्बाद होना गंभीर मामला है। मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!