वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव: किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने गुरुवार से झाबुआ कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया, जो रात में भी जारी रहा। किसानों ने वहीं भोजन बनाया और रात में पंगत में भोजन किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले शुरू हुए इस आंदोलन में प्रभावित गांवों के किसानों के साथ जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए किसान भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
किसानों का कहना है कि फोरलेन के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन उन्हें मिलने वाला मुआवजा उनकी अपेक्षा और निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं है। किसानों की मांग है कि भूमि अधिग्रहण के बदले बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए।
सद्बुद्धि के गीत गाकर जताया विरोध
धरना स्थल पर किसानों ने सरकार और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराया। किसानों ने सद्बुद्धि के गीत गाकर जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
आंदोलन में भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के संभाग अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, प्रांत उपाध्यक्ष दयाराम पटीदार, जिला अध्यक्ष बच्चू सिंह मेड़ा और जिला मंत्री वरदीचंद पटीदार सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
पहले भी सौंप चुके हैं ज्ञापन
किसानों के मुताबिक, अपनी मांगों को लेकर जिले के पेटलावद, थांदला और मेघनगर क्षेत्रों में पहले भी चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन किए जा चुके हैं। 31 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के थांदला प्रवास के दौरान भी किसानों ने ज्ञापन सौंपकर मुआवजे से जुड़ी समस्याएं रखी थीं। किसानों का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती गई।
कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात
जिले में बड़े किसान प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। झाबुआ कोतवाली सहित आसपास के थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मुआवजे से जुड़ी मांगों पर समाधान नहीं होता, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। आंदोलन को लंबा चलाने की तैयारी के तहत किसान अपने साथ भोजन बनाने का सामान और विश्राम की व्यवस्था भी लेकर पहुंचे हैं। रात में भोजन बनाया और विश्राम भी किया।
किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं और प्रशासन से बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं, लेकिन मांग पूरी होने तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!