मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा: महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सेंधवा।
जुलवानिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंगलनाथ हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के संभाजी नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की दानपेटी और सफेद पंखा बरामद किया गया है। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
ताला तोड़कर की थी वारदात
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त की रात 11:37 बजे से 14 अगस्त की सुबह 6:30 बजे के बीच चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ दिया था। आरोपी दानपेटी की नकदी, एक दानपेटी और पंखा समेत करीब 15 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में जुलवानिया थाने में केस दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी से मिला सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी सौरभ बाथम के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
इसके बाद जुलवानिया, राजपुर, पलसूद और बड़वानी क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज से आरोपी के संभावित रूट का पता चला।
100 गांवों में तलाश
पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए करीब 100 गांवों में पहुंचकर सरपंचों, ग्रामीणों और दुकानदारों को संदिग्ध के पोस्टर दिखाए। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी की पहचान हुई और पुलिस टीम ने उसे महाराष्ट्र के संभाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!