गैस वाहन से रिसाव और आग: चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजीव गांधी चौराहे पर गुरुवार को अचानक ट्रैफिक रोक दिया गया। सड़क पर गैस लीकेज के बाद आग लगने की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल सक्रिय हुईं और करीब 10 मिनट तक यातायात रोककर आग बुझाने की कार्रवाई की गई।
हालांकि, यह कोई वास्तविक हादसा नहीं था, बल्कि अवंतिका गैस लिमिटेड का लेवल-3 मॉकड्रिल था। कंपनी ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गैस वितरण वाहन से गैस रिसाव और उसके बाद आग लगने का पूरा परिदृश्य तैयार किया था।
सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंची टीम
मॉकड्रिल के दौरान गैस रिसाव और आग लगने की सूचना मिलते ही अवंतिका गैस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम करीब 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले इलाके को सुरक्षित किया और इसके बाद गैस रिसाव को नियंत्रित करने तथा आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की।
अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में अलग-अलग एजेंसियों की भूमिका और उनके बीच समन्वय को भी परखा गया।
चौराहे पर रोका ट्रैफिक, एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
मॉकड्रिल के चलते राजीव गांधी चौराहे के आसपास कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली, जबकि इंदौर नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।
इस दौरान GAIL (इंडिया) लिमिटेड, गुजरात एनर्जी लिमिटेड और नावरिया गैस प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल एड पार्टनर्स के रूप में हिस्सा लिया। सभी टीमों ने आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने और एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का अभ्यास किया।
अधिकारियों ने किया मॉकड्रिल का निरीक्षण
अवंतिका गैस लिमिटेड के अधिकारी सौरभ एदलाबादकर, जितेन्द्र भट्ट और इंद्रेश दुबे ने मॉकड्रिल का निरीक्षण किया। वहीं, इंदौर नगर निगम अग्निशमन विभाग की ओर से शिवनारायण शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!