खबर
Top News

योगासन में दिखेगा हुनर: दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 11:32 pm
शेयर करें:
योगासन में दिखेगा हुनर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में राज्य स्तरीय लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 2 लाख रुपए से अधिक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्णयन का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ करेंगे। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की युवा योग प्रतिभाओं को मंच देना और योगासन को खेल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

डॉ. प्रमोद नंदवाल ने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। पहला क्वालिफाइंग राउंड 30 अगस्त और दूसरा 6 सितंबर को सेंट अर्नाल्ड हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। दोनों राउंड से चयनित प्रतिभागी 12 सितंबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर में होने वाले फाइनल में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के स्कूलों, योग महाविद्यालयों, मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्रों और योग संस्थानों के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। स्वतंत्र योग साधकों को भी भाग लेने का मौका मिलेगा।

दो आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में 8 से 14 वर्ष और 14 से 20 वर्ष के दो आयु वर्ग रखे गए हैं। बालक और बालिका वर्ग अलग-अलग होंगे। 20 वर्ष से अधिक उम्र के योग साधकों के लिए भी दो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

व्यक्तिगत योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कठिन आसनों और तय पाठ्यक्रम में शामिल आसनों का प्रदर्शन करना होगा। वहीं, दूसरी श्रेणी में दो प्रतिभागियों की जोड़ी संगीत की धुन पर निर्धारित नियमों और आपसी तालमेल के साथ योगासन प्रस्तुत करेगी।

आसन के साथ माउंटिंग-डी-माउंटिंग भी अहम
निर्णायक केवल आसन की अंतिम स्थिति ही नहीं, बल्कि उसमें प्रवेश करने और उससे बाहर आने की प्रक्रिया का भी मूल्यांकन करेंगे। आसन में प्रवेश को माउंटिंग और सामान्य स्थिति में लौटने को डी-माउंटिंग कहा जाता है।

प्रतिभागियों के पोस्चर, चेहरे के हाव-भाव, सांस पर नियंत्रण, शरीर के कंपन, आसन की शुद्धता, संतुलन, लचीलापन, तकनीक और प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

आयोजन समिति में डॉ. हेमंत शर्मा, अनिल अग्रवाल और रौनक सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। आयोजकों ने स्कूलों, योग संस्थानों और योगप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 7 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 7 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 7 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 7 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 7 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 7 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 7 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 7 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 7 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 7 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 7 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 8 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 8 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 8 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 8 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 8 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 8 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 8 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 8 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!