खबर
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए: लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 8:45 pm
शेयर करें:
शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए

खुलासा फर्स्ट,उज्जैन।
शादी का भरोसा देकर एक महिला से लाखों नहीं, बल्कि करीब 1.27 करोड़ रुपए खर्च करवाने के आरोप में उज्जैन पुलिस ने राजस्थान के पाली से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयपुर के मानसरोवर निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह महंगे जूते-कपड़े, मोबाइल, गाड़ियां और लग्जरी सामान का शौकीन था। महिलाओं से नजदीकी बढ़ाने के बाद अपने शौक पूरे कराने के लिए उनसे पैसे खर्च करवाता था।

माधवनगर पुलिस ने आरोपी को 15 अगस्त को पाली से पकड़ा। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार मोबाइल नंबर और ठिकाने बदलता रहा। गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

शादी का झांसा, फिर महंगे खर्च
महिला ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मनीष ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए और भरोसे में लेने के बाद महंगे सामान और अन्य खर्च करवाने लगा।

शुरुआत में महिला ने करीब 35 लाख रुपए खर्च किए जाने की जानकारी दी थी। जांच आगे बढ़ने पर बैंक ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन खरीदारी और अन्य खर्चों का हिसाब जुटाया गया तो यह रकम करीब 1.27 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

फिल्मों से प्रभावित, बदलता रहा नंबर
एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, आरोपी फिल्मों से काफी प्रभावित था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी रणनीति बदलता था। वह मोबाइल नंबर बदलता रहता और एक जगह ज्यादा समय तक नहीं रुकता था। किराए के मकानों में रहने के कारण पुलिस को उसका स्थायी ठिकाना तलाशने में भी परेशानी हुई।

तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला और टीम ने पाली पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया से महिलाओं को बनाता था निशाना?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और दोस्तों के जरिए महिलाओं के संपर्क में आता था। बातचीत बढ़ाने के बाद वह नजदीकी बनाता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेकर महंगे खर्च करवाता था।

पुलिस को आरोपी के कई महिलाओं से संपर्क में रहने की जानकारी मिली है। अब उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और चैट की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य महिलाएं भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार तो नहीं हुईं।

ज्वेलरी की दुकान भी जांच के घेरे में
पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक ज्वेलरी की दुकान भी शुरू की थी। महिला उससे मिलने के लिए दुकान पर आती थी। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि दुकान वास्तव में कारोबार के लिए खोली गई थी या महिला से संपर्क बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।

दुकान से जुड़े दस्तावेज, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।

1.27 करोड़ का हिसाब जुटा रही पुलिस
पुलिस अब महिला द्वारा आरोपी पर खर्च किए गए 1.27 करोड़ रुपए का पूरा हिसाब जुटा रही है। इसमें बैंक ट्रांजैक्शन, नकद भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग और खरीदे गए महंगे सामान की जानकारी शामिल है। मोबाइल और सोशल मीडिया चैट के साथ आर्थिक लेन-देन की जांच पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 13 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 13 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 13 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 14 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 14 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 14 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 14 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 14 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 14 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 14 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 14 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 14 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 14 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 14 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 14 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 14 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 14 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 15 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!