वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज: फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शहर के चर्चित पांच सितारा सयाजी होटल में फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल के किचन और खाद्य सामग्री के स्टोरेज में कई खामियां सामने आने का दावा किया गया है। टीम को किचन में चूहों की लेंडी और कॉकरोच मिले, जबकि वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही फ्रीजर में रखे जाने की बात भी सामने आई।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान खुले में बिना पैकिंग के नॉनवेज खाद्य सामग्री मिली। इसके अलावा खाद्य सामग्री के निर्धारित तापमान को बनाए रखने में भी लापरवाही सामने आई। अधिकारियों का कहना है कि तापमान सही तरीके से मेंटेन नहीं होने पर खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका रहती है।
वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही जगह स्टोर
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक ही फ्रीजर में रखी गई थी। खाद्य सुरक्षा के लिहाज से इसे गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। इसके अलावा उबले हुए आलू भी निर्धारित अवधि निकलने के बाद रखे मिले।
टीम ने होटल के किचन की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव की भी जांच की। इसी दौरान किचन में चूहों की लेंडी और कॉकरोच पाए जाने की बात सामने आई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिन परिस्थितियों में भोजन तैयार किया जा रहा था, वहां साफ-सफाई और हाइजीन के मानकों का कितना पालन हो रहा था।
खाद्य सामग्री के लिए तापमान भी नहीं मिला निर्धारित
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान होटल में कई कमियां पाई गईं। उन्होंने बताया कि कुछ नॉनवेज खाद्य सामग्री खुले में मिली और खाद्य पदार्थों को निर्धारित तापमान पर रखने की व्यवस्था भी सही नहीं पाई गई।
अधिकारी के मुताबिक, तापमान का उचित रखरखाव नहीं होने से खाद्य सामग्री के दूषित होने की संभावना रहती है। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सैंपल लेकर शुरू की गई जांच
फूड एंड ड्रग विभाग की कार्रवाई के बाद होटल में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खास तौर पर किचन में गंदगी, चूहों और कॉकरोच की मौजूदगी तथा वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखने के आरोप गंभीर माने जा रहे हैं।
फिलहाल विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर होटल प्रबंधन के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!