झाड़ू पर बवाल: निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम कर्मचारियों और रहवासियों के बीच विवाद हो गया। एमआर-10 क्षेत्र में शराब दुकान के पास सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। घटना के बाद मामला हीरा नगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने घायल रहवासी का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अदम चेक की कार्रवाई की है।
सफाई के दौरान शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम का कर्मचारी एमआर-10 क्षेत्र में शराब दुकान के पास सफाई कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद रहवासियों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विवाद की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वहां रहवासियों की भी भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। स्थिति बिगड़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्ष हीरा नगर थाने पहुंचे।
रहवासी के सिर में लगी चोट
विवाद के दौरान रहवासी शुभम और नगर निगम कर्मचारी अभिजीत के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान शुभम के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य रहवासी भी वहां इकट्ठा हो गए और उनकी निगम कर्मचारियों से जमकर बहस हुई। रहवासियों ने निगम कर्मचारियों पर शराब दुकान के पास आकर शराबखोरी करने का आरोप भी लगाया।
अपर आयुक्त बोले- सफाई के दौरान हुआ विवाद
मामले को लेकर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर जैन ने बताया कि शराब दुकान के पास निगम कर्मचारी सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर निगम के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे।
घटना के बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल रहवासी का मेडिकल कराने के साथ दोनों पक्षों की शिकायत पर अदम चेक की कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!