भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी करते हुए 12 जिलों में जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्रियों की घोषणा की है। हालांकि, प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिले अभी होल्ड पर रखे गए हैं। इनमें इंदौर और भोपाल जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 20 अगस्त को नई नियुक्तियों की सूची जारी की। इसमें ग्वालियर ग्रामीण, मंदसौर, सतना, कटनी, पांढुर्णा, भोपाल ग्रामीण, धार ग्रामीण, बुरहानपुर, देवास, विदिशा, उज्जैन ग्रामीण और शाजापुर के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं।
वहीं, इंदौर, भोपाल सहित कई जिलों में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के नामों पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इन जिलों की नियुक्तियों को फिलहाल होल्ड रखा गया है। ऐसे में भाजपा संगठन की अगली सूची में इन जिलों को लेकर तस्वीर साफ होने की संभावना है।
बड़े जिलों पर टिकी नजर
भाजयुमो की नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं की नजर खास तौर पर इंदौर और भोपाल जैसे महत्वपूर्ण जिलों पर है। इन जिलों में संगठनात्मक समीकरण, सक्रियता और वरिष्ठ नेताओं की पसंद को देखते हुए नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं।
पहली सूची में 12 जिलों के नाम आने के बाद अब बाकी जिलों में दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी सूची में होल्ड किए गए जिलों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
12 जिलों में घोषित हुए नाम
जारी सूची में ग्वालियर ग्रामीण से शिवराज यादव, मऊगंज से प्रवीण सिंह, सतना से यश यादव, कटनी से पारस जैन, पांढुर्णा से विवेक गायवकाड़, भोपाल ग्रामीण से वीरेंद्र सिंह राजपूत, धार ग्रामीण से उज्ज्वल सोलंकी, बुरहानपुर से भरत रावल, देवास से रजत पाल सिंह, विदिशा से अनुज मित्तल, उज्जैन ग्रामीण से हरजीत सिंह और शाजापुर से हर्षवर्धन मंडलोई को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह ग्वालियर ग्रामीण से मनोज गुर्जर, मऊगंज से विकास तिवारी, सतना से शुभम परिहार, कटनी से देवांश श्रीवास्तव, पांढुर्णा से पंकज बंजारी, बुरहानपुर से अमित वालुंडे, देवास से मोहित जाट, विदिशा से शिवेंद्र सिंह राजपूत और उज्जैन ग्रामीण से राहुल धाकड़ को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
अब इंदौर, भोपाल समेत होल्ड किए गए जिलों में किसे जिम्मेदारी मिलती है, इस पर कार्यकर्ताओं की नजर है।
संबंधित समाचार

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!