विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (देअविवि) में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को हुए प्रदर्शन के मामले में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने गुरुवार को पांच छात्रों को गिरफ्तार किया। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय का चैनल गेट टूट गया था। पुलिस ने इस मामले में कुल 10 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए पांचों छात्रों को बाद में जमानत मिल गई।
छात्र छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर आईपीएस कॉलेज से साइकिल यात्रा निकालते हुए देअविवि पहुंचे थे। हाथों में अपनी मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया।
गेट पर लगाया ताला, छात्रों के प्रयास के दौरान टूटा
प्रदर्शनकारी छात्रों के विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद प्रबंधन ने परिसर के चैनल गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों ने गेट खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान चैनल गेट टूट गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की शिकायत और प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मामले में वीरेंद्र पिता जितेंद्र गुर्जर निवासी दूधिया, राहुल पिता ओमकार ठाकुर निवासी विदिशा, वीरेंद्र पिता लखन सिसोदिया निवासी महू, हर्ष पिता भरत सिंह निवासी पीथमपुर और राजेश पिता धनसिंह ठाकुर निवासी लिम्बोदी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
छात्र नेता ने पुलिस के आरोपों को नकारा
वहीं, छात्र नेता वीरेंद्र गुर्जर ने पुलिस की कार्रवाई और गेट तोड़ने के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि छात्रों ने जानबूझकर गेट नहीं तोड़ा था। गेट काफी पुराना और कमजोर था तथा प्रदर्शन के दौरान भीड़ के दबाव के कारण वह खुद गिर गया।
वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि छात्र अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। उनका मुख्य मुद्दा विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मांग पूरी होने तक छात्र अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग पर अड़े छात्र
देअविवि में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में लगातार मांग उठ रही है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय को चुनाव की तारीख जल्द घोषित करनी चाहिए। इसी मांग को लेकर छात्रों ने साइकिल यात्रा निकाली और विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। अब गेट टूटने के मामले में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र संगठन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विवाद और बढ़ने की संभावना है।
संबंधित समाचार

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी:गिरगिट जैसी फितरत वाला है ये तथाकथित पत्रकार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!