चर्चित हत्याकांड: 'क्राइम पेट्रोल' देखकर बनाई थी रणनीति; तीसरे शख्स को भी थी जानकारी!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में एक तीसरे शख्स की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महाराष्ट्र के बीड जिले से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।
दोनों आरोपी में से किसी एक का करीबी परिचित
सूत्रों का दावा है कि हिरासत में लिया गया युवक बालेवाड़ी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है और वह सिया गोयल या चेतन चौधरी में से किसी एक का करीबी परिचित है।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि हत्या की कथित साजिश की जानकारी उसे पहले से थी। पुलिस इस युवक को मामले में गवाह बनाने की संभावना पर भी विचार कर रही है। हालांकि, उसकी आधिकारिक पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
हत्या के बाद जांच से कैसे बचें सीखा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और सिया गोयल ने वारदात से पहले टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' के कई एपिसोड देखे थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि हत्या के बाद जांच से कैसे बचा जा सकता है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
घर से कपड़े और डिजिटल सबूत जब्त
गुरुवार को पुणे पुलिस सिया गोयल को लेकर उसके घर पहुंची, जहां घटना वाले दिन पहने गए कपड़े और कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। इसके बाद पुलिस उसे पुणे के लुल्लानगर इलाके की उस पहाड़ी पर भी ले गई, जहां जांच के अनुसार सिया और चेतन ने कथित तौर पर केतन को पहाड़ी से धक्का देने की रिहर्सल की थी। पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार किया और बाद में सिया के घर की करीब 30 मिनट तक तलाशी ली।
18 जून को हुई थी केतन की मौत
गौरतलब है कि 18 जून को 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले से गिरने से मौत हो गई थी। प्रारंभ में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या का मामला मानते हुए जांच आगे बढ़ाई। पुलिस का आरोप है कि केतन, सिया और चेतन के संबंधों में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या की साजिश रची गई। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!