खबर
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में रह रहे एक हजार से ज्यादा दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार लोगों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

सोमवार को जारी आदेश में कोर्ट ने राज्य सरकार को आश्रम में कम से कम एक डॉक्टर और नर्सिंग केयर यूनिट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने सरकार को इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया है। अब 21 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में शासन को की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

‘इन लोगों को लगातार चिकित्सा निगरानी की जरूरत’
हाईकोर्ट ने कहा कि सेवाधाम में रहने वाले लोग समाज के सबसे कमजोर वर्गों में शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या दिव्यांग और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की है।

कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों को नियमित चिकित्सा निगरानी और उपचार की आवश्यकता होती है। राज्य सरकार की भी उनके प्रति जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी स्वास्थ्य जरूरतों को केवल आश्रम प्रबंधन के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

एक साल में 17 बच्चों की मौत के बाद लिया स्वतः संज्ञान
सेवाधाम आश्रम में एक वर्ष के दौरान 17 बच्चों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता अमित एस. अग्रवाल को न्याय मित्र नियुक्त किया। न्याय मित्र ने सेवाधाम आश्रम का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की।रिपोर्ट में आश्रम में नियमित डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई थी।

डॉक्टर आते हैं तो लिखी दवाएं दी जाती हैं
रिपोर्ट के अनुसार, आश्रम में डॉक्टरों की नियमित मौजूदगी नहीं है। जब डॉक्टर आते हैं, तब उनकी जांच और पर्चे के आधार पर मरीजों को दवाएं दी जाती हैं।

कोर्ट के सामने यह तथ्य भी आया कि आश्रम में रहने वाले लोगों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्हें सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा नियमित चिकित्सा निगरानी की आवश्यकता होती है।

सरकार ने माना- आश्रम का पंजीयन वृद्धाश्रम के रूप में
राज्य सरकार ने जवाब में बताया था कि सेवाधाम आश्रम का पंजीयन वृद्धाश्रम के रूप में है, मेडिकल सेंटर के रूप में नहीं। इसी वजह से वहां नियमित डॉक्टर व नर्सिंग केयर यूनिट की व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई।

हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि जब आश्रम में एक समय में एक हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं और उनमें बड़ी संख्या कमजोर एवं विशेष देखभाल की जरूरत वाले लोगों की है, तो उनकी चिकित्सा जरूरतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

‘गरीब और असहाय मरीजों की जिंदगी सिर्फ दया पर निर्भर नहीं रह सकती’
हाईकोर्ट ने सेवाधाम द्वारा दिव्यांग और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण लोगों की सेवा को सराहनीय माना। साथ ही कहा कि गरीब और असहाय मरीजों की जिंदगी केवल किसी व्यक्ति या संस्था की दया पर निर्भर नहीं रह सकती। कोर्ट के मुताबिक, ऐसे लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की भी जिम्मेदारी है।

21 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर सेवाधाम आश्रम में कम से कम एक डॉक्टर और नर्सिंग केयर यूनिट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अब 21 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। उस दौरान सरकार को कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

संबंधित समाचार

युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

3 minutes ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

22 minutes ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

27 minutes ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

33 minutes ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

42 minutes ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 1 hour ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 1 hour ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 1 hour ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 1 hour ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 1 hour ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 2 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 2 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 2 hours ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

about 2 hours ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

about 2 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

about 2 hours ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!