भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक: ओटी टेक्नीशियन के 288 पदों की भर्ती में पात्रता नियम बदलने पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ओटी टेक्नीशियन के 288 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने 31 मार्च 2026 को जारी मेरिट लिस्ट और उसके आधार पर की गई नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए राज्य शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल समेत संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है।
मामला भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्रता नियमों में बदलाव से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आर्यन उर्मलिया ने दलील दी कि विज्ञापन जारी होने के बाद पात्रता शर्तों में बदलाव कर नए अभ्यर्थियों को लाभ देना समान अवसर के अधिकार के खिलाफ है।
10 अगस्त को बदले पात्रता नियम
याचिकाकर्ताओं के मुताबिक भर्ती के समय जो योग्यता तय थी, अभ्यर्थियों ने उसी के आधार पर आवेदन किया था। बाद में 10 अगस्त 2026 को राजपत्र अधिसूचना जारी कर पात्रता संबंधी प्रावधानों में बदलाव किया गया। याचिकाकर्ताओं ने इस संशोधन को मौजूदा भर्ती पर लागू करने पर आपत्ति जताई है।
उनका कहना है कि निजी संस्थानों से मिली योग्यता को भविष्य की भर्तियों में मान्यता देने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन बाद में किए गए संशोधन से मौजूदा भर्ती के अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए।
मेरिट लिस्ट और नियुक्तियों पर रोक
जस्टिस विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने प्रथमदृष्टया मामले को विचारणीय मानते हुए 31 मार्च की मेरिट लिस्ट और उसके आधार पर हुई नियुक्तियों पर अंतरिम रोक लगा दी। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर 2026 को होगी। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि संशोधित पात्रता नियमों को मौजूदा भर्ती पर लागू न किया जाए और मूल विज्ञापन की शर्तों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!