खबर
Top News

वाहन चेकिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस गाड़ी की चाबी नहीं निकाल सकती; एसपी को कार्रवाई के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 11:06 pm
शेयर करें:
वाहन चेकिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि चेकिंग के दौरान किसी वाहन की चाबी निकालना या छीनना अनुचित और गलत है। साथ ही पुलिस को कानून लागू करते समय संयम और शालीनता बनाए रखने की नसीहत दी है। कोर्ट ने जबलपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

वकील-पुलिस विवाद के बाद पहुंचा मामला हाईकोर्ट
मामला 11 जुलाई 2026 का है, जब जबलपुर में ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक वकील की गाड़ी को रोककर जांच की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश फैल गया।

पीड़ित वकील ने पहले जबलपुर एसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को दी नसीहत
मामले की सुनवाई जस्टिस हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने की। अदालत ने पुलिस और वकीलों दोनों को कानून का सम्मान करने और मर्यादित व्यवहार अपनाने की सलाह दी।

कोर्ट ने कहा कि कानून लागू करने वाले पुलिसकर्मियों को भी संयम और शिष्टाचार का पालन करना चाहिए, वहीं नागरिकों और अधिवक्ताओं को भी कानून के प्रति सम्मानजनक रवैया रखना चाहिए।

कोर्ट की अहम टिप्पणियां
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी की चाबी निकालना या छीनना गलत है। पुलिस को चेकिंग के दौरान अभद्र भाषा या अनुचित व्यवहार नहीं करना चाहिए। कानून लागू करते समय पुलिस को धैर्य, संयम और पेशेवर रवैया अपनाना होगा।

पुलिस की कार्यशैली पर जताई चिंता
अदालत ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान चाबी निकालने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। ऐसी कार्यप्रणाली से जनता और पुलिस के बीच अनावश्यक विवाद पैदा होते हैं। पुलिस को अपनी कानूनी सीमाओं में रहकर ही कार्रवाई करनी चाहिए।

बदल सकती है वाहन चेकिंग की व्यवस्था
हाईकोर्ट के इस फैसले को वाहन चालकों और पुलिस, दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस आदेश के बाद प्रदेश में वाहन चेकिंग की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मर्यादित होगी। साथ ही पुलिस को भी कार्रवाई के दौरान नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना होगा।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 12 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 12 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 13 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 13 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 13 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 13 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 13 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 13 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 13 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 13 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 13 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 14 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 14 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 14 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 14 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 14 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!