बारिश में फिर पटरी पर लौटी हेरिटेज ट्रेन: 155 साल पुराने रेलखंड पर सफर हुआ शुरू; 9.5 किमी के रास्ते में सुरंग, पुल और झरनों का नजारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बारिश से धुली पहाड़ियां, घाटियों में उतरती धुंध, चट्टानों से गिरते झरने और घने जंगलों के बीच से गुजरती ट्रेन... मानसून में पातालपानी-कालाकुंड का यह खूबसूरत नजारा एक बार फिर पर्यटकों के लिए शुरू हो गया है। शनिवार से इस सीजन की पहली हेरिटेज ट्रेन 155 साल पुराने ऐतिहासिक रेलखंड पर दौड़ने लगी।
पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संचालन को मंजूरी दी है। हेरिटेज ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार चलेगी। करीब 9.5 किलोमीटर का यह सफर पर्यटकों को प्रकृति के साथ रेलवे की विरासत और रोमांच का अनुभव कराएगा।
दो घंटे का सफर, हर मोड़ पर बदलेगा नजारा
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 52965 पातालपानी से सुबह 11.05 बजे रवाना होकर दोपहर 1.05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 52966 कालाकुंड से दोपहर 3.34 बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।
यात्रियों को आने और जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। एक दिशा के सफर के लिए AC चेयरकार का किराया 265 रुपए, जबकि नॉन-एसी चेयरकार का किराया 20 रुपए प्रति यात्री रखा गया है।
9.5 किमी में 4 सुरंग और 41 पुल
पातालपानी से कालाकुंड के बीच करीब 9.5 किलोमीटर लंबा मीटरगेज रेलखंड पहाड़ियों, जंगलों और घाटियों के बीच से गुजरता है। इस मार्ग पर 4 सुरंगें, 24 तीखे मोड़ और 41 पुल हैं।
मानसून के दौरान इस रेलखंड की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पहाड़ियों पर हरियाली, बादलों से ढकी घाटियां और जगह-जगह गिरते झरने ट्रेन यात्रा को खास बना देते हैं।
हेरिटेज ट्रेन का यह स्वरूप हो सकता है आखिरी
रेलवे की हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के चलते मौजूदा स्वरूप में यह ट्रेन भविष्य में आखिरी बार संचालित हो सकती है।
ट्रैक के आधुनिकीकरण के बाद पर्यटकों को विस्टाडोम कोच, संभावित ओपन कोच और अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस नई हेरिटेज ट्रेन उपलब्ध कराने की योजना है।
ऐसे में इस सीजन में पुराने स्वरूप में चल रही हेरिटेज ट्रेन का सफर पर्यटकों के लिए और भी खास माना जा रहा है।
लंबे इंतजार के बाद लौटी ट्रेन
पातालपानी और कालाकुंड घूमने आने वाले पर्यटक लंबे समय से हेरिटेज ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे थे। मानसून शुरू होते ही पर्यटकों की ओर से ट्रेन शुरू होने को लेकर लगातार जानकारी ली जा रही थी।
ट्रेन का संचालन शुरू होने से प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों में उत्साह है। खासकर बारिश के मौसम में घने जंगल, ऊंचे पुल, सुरंगें, झरने और धुंध से ढकी पहाड़ियां इस सफर को यादगार बनाती हैं।
पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
हेरिटेज ट्रेन का संचालन शुरू होने से पातालपानी-कालाकुंड क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हर साल मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता देखने पहुंचते हैं।
अब शुक्रवार से रविवार तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन पर्यटकों को 155 साल पुराने रेलखंड पर प्रकृति और इतिहास के बीच रोमांचक सफर का मौका देगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!