चारधाम यात्रियों का हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से टकराया: खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग; पायलट की सूझबूझ से बची जिंदगियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टिहरी गढ़वाल।
चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया।
महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन महिला पायलट अनुपमा चौधरी की सूझबूझ और साहस से सभी यात्रियों की जान बच गई।
पिछले रोटर में हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया
जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर को पहले गुप्तकाशी होते हुए देहरादून पहुंचना था, लेकिन बीच में रूट बदलकर सीधे देहरादून जाने का निर्देश मिला। इसी दौरान चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते समय सुबह करीब साढ़े 9 बजे हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया।
हवा में हिचकोले खाने लगा हेलीकॉप्टर
तार फंसते ही हेलीकॉप्टर हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और नीचे की ओर आने लगा। कुछ देर के लिए यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्थिति बेहद भयावह हो गई थी। इसके बावजूद पायलट अनुपमा चौधरी ने धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को नियंत्रित रखते हुए सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया
हादसे में हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट समेत सभी छह यात्री सुरक्षित बच गए। हेलीकॉप्टर में पुत्र राज सूरी, श्रीराज सूरी, भूमि सूरी, पार्थ सूरी, हिमांशी पटेल और निष्का सवार थे।
सभी यात्रियों को सुरक्षित सड़क मार्ग से देहरादून भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित सड़क मार्ग से देहरादून भेज दिया गया। धनोल्टी तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने बताया कि पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। समय रहते सुरक्षित लैंडिंग नहीं होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!