एमपी में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर: आज इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अब तक प्रदेश में हुई 20.7 इंच बरसात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और सतना समेत कई जिलों में तेज से हल्की बारिश होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 12 अगस्त को बना लो प्रेशर एरिया 13 अगस्त की सुबह डिप्रेशन में बदल गया। यह सिस्टम पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है।
इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ सक्रिय रहेगी और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अब तक 20.7 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक 524.8 मिमी यानी करीब 20.7 इंच बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश करीब 23.5 इंच के मुकाबले प्रदेश में अभी लगभग 2.8 इंच बारिश कम है। कुल बारिश सामान्य से करीब 12% कम है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 20% और पश्चिमी हिस्से में 5% कम बारिश दर्ज हुई है। हालांकि भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।
जून की बारिश की कमी अभी बाकी
जून में प्रदेश में सामान्य से 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई में अच्छी बारिश से स्थिति में सुधार आया, लेकिन मानसून ब्रेक के कारण कई दिनों तक बारिश नहीं हुई। जुलाई का कोटा पूरा होने के बावजूद जून में हुई बारिश की कमी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश में पूरे मानसून सीजन की सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच रहती है।
भोपाल में 2006 की बारिश सबसे यादगार
भोपाल में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा करीब 35 इंच बारिश वर्ष 2006 में दर्ज की गई थी। वहीं 14 अगस्त 2006 को 24 घंटे में करीब 12 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!