रील के चक्कर में पहुंचा जेल: नदी से कछुआ निकालकर काटी गर्दन; वीडियो बना सबूत, पुलिस ने भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले में एक संरक्षित कछुए की बेरहमी से हत्या कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आरोपी को भारी पड़ गया। नर्मदा नदी से कछुआ निकालकर उसकी गर्दन काटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
नर्मदा से निकालकर काटी गर्दन, बनाया वीडियो
वन विभाग के अनुसार घटना 23 जुलाई की है। घोंघसा गांव निवासी दयाराम (पिता रैना) नर्मदा नदी से एक कछुआ पकड़कर लाया और उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो गांव के ही महेश (पिता दरियाव) ने बनाया और बाद में उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया।
वायरल वीडियो से खुला मामला
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन विभाग हरकत में आया। जांच के दौरान वीडियो अपलोड करने वाले महेश से पूछताछ की गई, जिसके बयान के आधार पर मुख्य आरोपी दयाराम की पहचान हुई।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
वनमंडलाधिकारी आशीष बंसोड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2 अगस्त को वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर बड़वानी के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
7 साल तक की सजा का प्रावधान
वन विभाग के अनुसार कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल संरक्षित वन्यजीव है। इसके शिकार या हत्या पर 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। यह अपराध गैर-जमानती होने के कारण अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!