मूसलाधार बारिश का कहर: 17 उड़ानें रद्द; 200 से ज्यादा लेट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर व्यापक असर पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी हवाई यात्रियों को हो रही है, क्योंकि खराब मौसम के चलते कई उड़ानें रद्द और सैकड़ों विलंबित हो गई हैं।
17 फ्लाइट रद्द, 200 से अधिक में देरी
लगातार बारिश और खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह तक 17 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 200 से अधिक उड़ानें निर्धारित समय से देरी से संचालित हो रही हैं। रनवे के आसपास जलभराव, तेज हवाओं और कम विजिबिलिटी के कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावित हो रहे हैं।
एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी
उड़ानों में देरी और रद्द होने से एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों, टिकट री-शेड्यूलिंग और अन्य सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं।
IMD का हाई अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, पुणे और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो, आकासा एयर और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर जांच लें। भारी ट्रैफिक और जलभराव को देखते हुए एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
प्रमुख मार्गों पर जलभराव
मौसम की स्थिति के कारण कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हो सकती हैं। एयरपोर्ट पहुंचना भी बना चुनौती भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे सहित एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। कई वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कम से कम 1 से 2 घंटे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है, ताकि वे समय पर चेक-इन की प्रक्रिया पूरी कर सकें।
प्रशासन अलर्ट पर
बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए नगर प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल और यातायात पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!