खबर
Top News

मनचले की सनक ने छीनी छात्रा की सांसें: धमकियों और छेड़छाड़ से परेशान होकर दी जान; परिवार का फूटा दर्द, शव रखकर किया चक्काजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 2:05 pm
शेयर करें:
मनचले की सनक ने छीनी छात्रा की सांसें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। परिजन का आरोप है कि छात्रा को मोहल्ले का एक लड़का आए दिन छेड़छाड़ कर परेशान करता था। महीनेभर पहले पुलिस में शिकायत भी की थी।

पुलिस ने कार्रवाई के बजाय लड़के को समझाइश देकर छोड़ दिया। इससे उसका दुस्साहस बढ़ गया और लगातार छात्रा को परेशान करने लगा। इसी के चलते उसने जान दे दी।

इससे परिजन और रिश्तेदारों में जमकर आक्रोश देखा गया। उन्होंने शव को सड़क पर रख चक्काजाम किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन उसके नाबालिग होने के चलते कुछ घंटों बाद छोड़ दिया।

घटना कुलकर्णी का भट्‌ठा की है। 12वीं की छात्रा रही मृतका तनिष्का बाघवाले (17) तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मंझले भाई कृतिक के अनुसार तनिष्का को क्षेत्र में रहने वाला एक लड़का बहुत परेशान करता था।

वह बात करने के लिए दबाव बनाता और धमकाता था। कभी मुझे तो कभी पिता को मारने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर करीब महीनेभर पहले आरोपी के खिलाफ परदेशीपुरा थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने दिखावे के लिए आरोपी को थाने बुलाकर करीब एक घंटे बाद छोड़ दिया। कोई कार्रवाई न होने से वह तनिष्का को और ज्यादा परेशान करने लगा था।

सुसाइड नोट नहीं मिला
बेटी तनिष्का के जान देने से आहत परिजन ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मुक्तिधाम ले जाने से पहले दोपहर में अर्थी को कल्याण मिल चौराहा पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल उन्हें मनाया और चक्काचाम खुलवाया।

पुलिस के मुताबिक लड़की द्वारा शिकायत करने पर आरोपी को बैठाकर उसकी काउंसलिंग की थी। इसके बाद उसने लड़की से दूरी बना ली थी। यही कारण था कि लड़की के परिजन उसके बाद फिर शिकायत करने नहीं पहुंचे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि कमरे को सील कर दिया गया है। मामले में मर्ग कायम किया है। परिजन के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समय रहते पुलिस कार्रवाई कर देती तो मेरी बहन जिंदा होती...
भाई कृतिक के अनुसार कल सुबह करीब 8.45 बजे वह कोचिंग जा रहा था, तब तनिष्का सो रही थी। मां पिंकी और पापा योगेश घर के पहले माले पर सिलाई करते हैं। मेरे कोचिंग जाने के बाद सुबह मां ने तनिष्का को जगाया और पहले माले पर अपने काम में लग गई।

तनिष्का झाडू़ लगाने का कहकर नीचे कमरे में गई और 20 मिनट से ज्यादा समय तक ऊपर नहीं लौटी तो मां ने उसे कई बार आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर मां उसे देखने नीचे के कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी देर खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पिता को आवाज देकर बुलवाया। पिता ने खिड़की से झांका तो तनिष्का फंदे पर लटकी दिखी।

इस पर तत्काल दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूर्व में की गई शिकायत पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर देती तो आज मेरी बहन जिंदा होती।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 16 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 17 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 17 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 17 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 17 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 17 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 17 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 18 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 18 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 18 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 18 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 18 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 18 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!