रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया नया ऐप; मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रेल यात्रियों को बेहतर और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘रेलवन ऐप’ लॉन्च किया है। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म यात्रियों को रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं एक ही ऐप पर उपलब्ध कराएगा, जिससे अलग-अलग एप्लिकेशन की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट खरीद, लाइव ट्रेन स्टेटस की जानकारी, आरक्षण विवरण देखना, टिकट रद्द करना, रिफंड प्राप्त करना, शिकायत दर्ज करना और ट्रेन में भोजन ऑर्डर करने जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।
अनारक्षित टिकट पर मिलेगी विशेष छूट
यात्रियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे ने विशेष ऑफर भी शुरू किया है। प्रायोगिक तौर पर 14 जुलाई तक रेलवन ऐप के जरिए बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
सिंगल लॉगिन से सभी सेवाओं का लाभ
रेलवन ऐप की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सिंगल साइन-ऑन (SSO) सुविधा है। यात्री अपनी पुरानी रेलकनेक्ट या यूटीएस ऑन मोबाइल आईडी का उपयोग कर सीधे लॉगिन कर सकते हैं। इससे नए अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी सेवाओं तक आसान पहुंच मिल सकेगी।
इसके अलावा ऐप में रेलवे ई-वॉलेट की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे भुगतान प्रक्रिया और अधिक तेज एवं सुविधाजनक हो जाएगी।
डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम
रेलवे प्रशासन का मानना है कि रेलवन ऐप यात्रियों के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ साबित होगा। इससे टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा संबंधी शिकायतों के निवारण तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और आसान बनेगी।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!