सरकार लेगी नया कर्ज: आरबीआई से प्रस्ताव को मिली मंजूरी; तीन महीने में बढ़ेगा वित्तीय बोझ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान 18,600 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस उधारी के साथ राज्य सरकार पर कुल कर्ज का बोझ 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।
जुलाई में 3,600 करोड़ का कर्ज
आरबीआई की स्वीकृत उधारी योजना के अनुसार, सरकार 8 जुलाई को दो चरणों में 1,600 करोड़ रुपये और 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज उठाएगी। दोनों ऋण अलग-अलग अवधि के होंगे।
अगस्त में 7,000 करोड़ की उधारी
अगस्त में सरकार दो चरणों में कुल 7,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी।
5 अगस्त: 1,600 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये
19 अगस्त: 1,400 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये
सितंबर में सबसे ज्यादा 8,000 करोड़
सितंबर में सरकार सबसे अधिक 8,000 करोड़ रुपये की उधारी करेगी।
2 सितंबर: 1,600 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये
16 सितंबर: 1,000 करोड़, 1,400 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये
30 सितंबर: 1,600 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये
सरकार द्वारा लिए जाने वाले ये सभी ऋण 6 से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष और 21 से 25 वर्ष की अलग-अलग अवधि के होंगे।
पांच लाख करोड़ के पार पहुंचा राज्य का कर्ज
राज्य सरकार पर कुल कर्ज 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इसका असर प्रति व्यक्ति कर्ज पर भी दिखाई देता है। अनुमान है कि प्रदेश में जन्म लेने वाले प्रत्येक नागरिक पर औसतन 55 हजार रुपये से अधिक का कर्ज है।
क्यों ले रही है सरकार नया कर्ज?
सरकार यह उधारी पुराने ऋणों की अदायगी, विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं और अन्य सरकारी खर्चों के लिए कर रही है। राज्य सरकार हर तिमाही में आरबीआई के माध्यम से बाजार से ऋण जुटाती है, जिससे वित्तीय आवश्यकताओं और देनदारियों का प्रबंधन किया जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!