खबर
Top News

कर्ज के सहारे सरकार: फिर लेगी इतने हजार करोड़ रुपए का नया ऋण; प्रदेश पर कुल देनदारी 5 लाख करोड़ के पार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 11:26 am
शेयर करें:
कर्ज के सहारे सरकार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से बड़ा कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए 2800 करोड़ रुपए का नया ऋण लेने जा रही है। वित्त विभाग ने इसके लिए राज्य विकास ऋण के माध्यम से दो चरणों में बॉन्ड जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

कर्ज बढ़कर 13,800 करोड़ रुपए हो जाएगा
इस नए ऋण के बाद चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज बढ़कर 13,800 करोड़ रुपए हो जाएगा, जबकि प्रदेश पर कुल देनदारी पहली बार 5 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर करीब 5.02 लाख करोड़ रुपए तक रुपए पहुंच जाएगा।

दो चरणों में लेंगे 2800 करोड़ रुपए
वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार दो अलग-अलग अवधि और ब्याज दर वाले बॉन्ड जारी करेगी। पहले चरण में 1600 करोड़ रुपए की राशि मध्यप्रदेश एसजीएस-2034 के री-इश्यू के माध्यम से जुटाई जाएगी। इस बॉन्ड पर 7.64 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाएगा और इसकी अवधि 8 वर्ष निर्धारित की गई है।

दूसरे चरण में 1200 करोड़ रुपए का ऋण मध्यप्रदेश एसजीएस-2048 के जरिए लिया जाएगा। इस पर 7.83 प्रतिशत ब्याज दर लागू होगी और इसकी अवधि 22 वर्ष रखी गई है।दोनों ऋणों की नीलामी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से कराई जाएगी।

विकास परियोजनाओं के लिए लिया जाएगा ऋण
राज्य सरकार का दावा है कि कर्ज से प्राप्त राशि का उपयोग विकास कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में किया जाएगा। सरकार के अनुसार केंद्र सरकार से इसके लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह राशि सड़क निर्माण, सिंचाई परियोजनाओं, बिजली वितरण व्यवस्था, जल संसाधन विकास, ग्रामीण अधोसंरचना, संचार सुविधाओं और अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं पर खर्च की जा सकती है।

पांच लाख करोड़ के पार पहुंचा कर्ज
वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार 31 मार्च 2026 तक मध्यप्रदेश पर कुल कर्ज 4.88 लाख करोड़ रुपए से अधिक था। पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार लगातार बाजार से ऋण लेकर विकास योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं को वित्तपोषित करती रही है। अब 2800 करोड़ रुपए के नए ऋण के बाद राज्य का कुल कर्ज बढ़कर लगभग 5 लाख 2 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।

संबंधित समाचार

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

3 minutes ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

22 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

34 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 1 hour ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 1 hour ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 2 hours ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 2 hours ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!