खबर
Top News

रील के नशे में मत फंसो’...: राहुल गांधी बोले- 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को स्थायी नौकरी; सरकार पर युवाओं को ‘चक्रव्यूह’ में फंसाने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 8:30 pm
शेयर करें:
रील के नशे में मत फंसो’...

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं के रोजगार, शिक्षा और सोशल मीडिया की लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। करीब 20 मिनट के संबोधन में राहुल ने कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा और क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन व्यवस्था उन्हें रोजगार देने के बजाय एक ऐसे ‘चक्रव्यूह’ में फंसा रही है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया रील्स को लेकर कहा, “आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हैं, बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है।” उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को रचनात्मक काम और देश के भविष्य को बेहतर बनाने में लगाने की अपील की।

1000 युवाओं में सिर्फ 12 को स्थायी नौकरी का दावा
राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर दावा किया कि 1000 युवाओं में केवल 12 को ही स्थायी नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं, लेकिन डिग्री मिलने के बाद भी उनके सामने रोजगार का संकट बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। इसके बदले युवाओं को बीए और एमए जैसी डिग्रियां तो मिल जाती हैं, लेकिन ये डिग्रियां रोजगार की गारंटी नहीं देतीं।

‘युवाओं का डेटा बड़ी कंपनियों को दिया जा रहा’
राहुल ने आरोप लगाया कि युवाओं से जुड़ा डेटा जुटाकर बड़ी कंपनियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 40 करोड़ युवा हैं और यही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अक्सर चीन की आर्थिक और तकनीकी ताकत की चर्चा होती है, लेकिन भारत के युवाओं की क्षमता के सामने चीन की ताकत भी कुछ नहीं है। जरूरत इस बात की है कि देश के युवाओं को सही अवसर और रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

‘सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा’
राहुल गांधी ने कहा कि आज का युवा शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े दबाव के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था युवाओं को एक ऐसे चक्रव्यूह में फंसा रही है, जिसमें मेहनत करने के बावजूद उन्हें स्थायी रोजगार और बेहतर भविष्य की गारंटी नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल डिग्री देने के बजाय ऐसी शिक्षा और रोजगार व्यवस्था की जरूरत है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाए और उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल देश के विकास में हो।

23 जिलों से बुलाए गए छात्र
प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से छात्रों को बुलाया गया था। कार्यक्रम शाम 6 बजे प्रस्तावित था, जिसे बाद में शाम 7 बजे कर दिया गया। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया कि कार्यक्रम के लिए 2 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।राहुल गांधी के साथ कार्यक्रम में प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 14 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 14 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 14 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 14 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 14 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 14 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 14 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 14 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 14 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 14 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 15 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 15 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 15 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!