खबर
Top News

साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; चार ज्वेलर्स से की खरीदारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
साइबर ठगी से हासिल रकम का इस्तेमाल कर सोने के सिक्के खरीदने वाले तीन आरोपियों को उज्जैन की माधव नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाकर प्राप्त रकम से शहर के चार ज्वेलर्स के यहां सोने की खरीदारी की थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लेन-देन से जुड़े बैंक खातों को साइबर फ्रॉड की शिकायतों के चलते फ्रीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, पंजाब और राजस्थान के नागौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया था। ठगी की रकम को वैध दिखाने के लिए उन्होंने उज्जैन के ज्वेलरी शोरूमों से सोने के सिक्के खरीदे।

बैंक खाते फ्रीज होने से खुला मामला
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि 6 जून को खुद को अनुराग कहार बताने वाले एक व्यक्ति ने घासमंडी चौराहा स्थित डीपीके ज्वेलर्स से करीब 95 हजार रुपए कीमत का छह ग्राम वजन का सोने का सिक्का खरीदा था। भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से किया गया था।

लेन-देन पूरा होने के कुछ समय बाद ज्वेलरी शोरूम का बैंक खाता होल्ड (फ्रीज) कर दिया गया। जांच में पता चला कि भुगतान जिस खाते से किया गया था, वह साइबर ठगी से जुड़े मामले के दायरे में था। इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने माधव नगर थाना पुलिस को शिकायत दी।

चार ज्वेलर्स के खातों पर पड़ा असर
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसी तरह की खरीदारी शहर के चार अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां की गई थी। साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन के कारण संबंधित ज्वेलर्स के बैंक खाते भी प्रभावित हुए और कुछ खातों पर रोक लगा दी गई। इससे व्यापारियों को आर्थिक और कारोबारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

होटल में ठहरे थे आरोपी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि तीन संदिग्ध सखीपुरा क्षेत्र की एक होटल में पिछले नौ दिनों से ठहरे हुए थे।

पुलिस ने होटल में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ठगी की रकम का उपयोग कहां-कहां किया गया।

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच कर रही है। आशंका है कि यह मामला किसी बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य राज्यों की पुलिस और साइबर सेल से भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 7 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 8 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 8 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!