स्कूल में बच्ची से बदसलूकी टीचर ने गाली देकर पीटा: पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजयनगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। कल्याण संपत पार्क निवासी रत्नेश अग्निहोत्री ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि फर्स्ट क्राई इंटेलिटॉट्स प्री स्कूल में पढ़ने वाली उनकी बेटी के साथ उसकी क्लास टीचर प्रांजलि उपाध्याय ने अश्लील गालियां देकर अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की।
आरोप है कि बच्ची को घटना किसी को बताने पर दोबारा मारने की धमकी भी दी गई। पिता के मुताबिक घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई है। शिकायत में कहा गया है कि टीचर ने बच्ची के साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इसके बाद उसे धमकाया गया कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो उसे और मारा जाएगा। परिजनों का कहना है कि धमकी के कारण बच्ची ने घटना के बारे में तत्काल किसी को नहीं बताया। बाद में जब परिवार को जानकारी मिली तो उन्होंने विजयनगर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
स्कूल के नाम से डरने लगी बच्ची
शिकायत में पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी के मन में स्कूल को लेकर भय पैदा हो गया है। बच्ची के व्यवहार में बदलाव आने और स्कूल जाने को लेकर डर महसूस करने की बात भी शिकायत में कही गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर बच्ची के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
सीसीटीवी और स्कूल रिकॉर्ड जांच का आधार
मामला बच्ची से जुड़ा होने के कारण पुलिस के सामने अब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, स्कूल के रिकॉर्ड और संबंधित लोगों के बयान अहम होंगे। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए जांच कर रही है। इसमें स्पष्ट होगा कि घटना कब,किस परिस्थिति में हुई।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!