खबर
Top News

जीफ्लिक्स एप का मालिक गिरफ्तार: बना रखे थे 20 हजार सब्सक्राइबर; 1000 से ज्यादा टीवी चैनल दिखाने का दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
जीफ्लिक्स एप का मालिक गिरफ्तार

149 और 799 रुपए में मिलती थी सदस्यता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कॉपीराइट कंटेंट को बिना अनुमति प्रसारित करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने जीफ्लिक्स ऐप से जुड़े आरोपी प्रेमसिंह गुर्जर (30) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एप के जरिए जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य प्रसारकों के कॉपीराइट कंटेंट तक बिना वैध लाइसेंस के पहुंच उपलब्ध कराई जा रही थी।

आरोपी के ऐप से करीब 20 हजार सब्सक्राइबर जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है। क्राइम ब्रांच अब ऐप के तकनीकी नेटवर्क, भुगतान खातों और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जीफ्लिक्स एंड्रॉयड एप्लीकेशन के माध्यम से कॉपीराइट कंटेंट के कथित अनधिकृत प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के दौरान जीफ्लिक्स की सदस्यता लेकर ऐप की कार्यप्रणाली और उपलब्ध कंटेंट का सत्यापन किया गया।

जांच में सामने आए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कथित अनधिकृत कॉपीराइट प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ाई। जांच में प्रथम दृष्टया अपराध सामने आने पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर तकनीकी से राजगढ़ जिले के ग्राम बाबड़ी खेड़ा निवासी प्रेमसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया।

एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार जांच में जीफ्लिक्स एप पर करीब 1000 से ज्यादा टीवी चैनल उपलब्ध होने की जानकारी मिली है। इनमें 50 से ज्यादा लाइव चैनल शामिल बताए गए हैं। एप की सदस्यता के लिए ग्राहकों से 149 और 799 रुपए का भुगतान कराया जाता था। सदस्यता लेने के बाद प्रीमियम कंटेंट समेत विभिन्न टीवी चैनलों और कॉपीराइट सामग्री तक पहुंच मिलती थी।

मोबाइल से डोमेन तक खंगाल रही टीम: डिजिटल जांच में जीफ्लिक्स ऐप से जुड़े मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, यूपीआई आईडी, एंड्रॉयड पैकेज और डोमेन-होस्टिंग से संबंधित जानकारी सामने आई है। पुलिस इन सभी कड़ियों की जांच कर रही है। इसी दौरान हॉटवेब सीरीज नाम के एक अन्य एड्रायड एप की जानकारी भी सामने आई है। इससे जुड़े लोगों और उसकी गतिविधियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

नेटवर्क के दूसरे लोगों की तलाश
क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर ऐप के संचालन, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर, डोमेन-होस्टिंग, भुगतान प्राप्त करने वाले खातों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों, सर्वर लॉग, बैंकिंग व यूपीआई रिकॉर्ड समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मामले में धारा 318(4), आईटी एक्ट की धारा 43 व 66D तथा कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 व 63 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि टीम डिजिटल माध्यमों से कॉपीराइट कंटेंट के कथित अनधिकृत प्रसारण से जुड़े नेटवर्क की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 3 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 3 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 3 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 4 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 4 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 4 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 4 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 4 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 4 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 4 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 5 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 5 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 5 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 5 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 5 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 5 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 5 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!